मॉडलिंग से थिएटर, थिएटर से टीवी और फिर टीवी से फीचर फिल्म। ब्रिटिश अभिनेता टॉम हार्डी का पूरा करियर दिलचस्प घटनाओं से भरा हुआ है। फिल्म ‘ब्लैक हॉक डाउन’ से साल 2001 में बड़े परदे पर कदम रखने वाले टॉम हार्डी को सिनेमा में 20 साल पूरे हो गए हैं। निर्दशक एंडी सरकिस की फिल्म ‘वेनम: लेट देयर बी कारनेज’ उनकी इस साल रिलीज होने वाली इकलौती फिल्म है। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रॉनसन’ से दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले टॉम ने उसके बाद से ‘इनसेप्शन’, ‘वॉरियर’, ‘द डार्क नाइट राइजेस’, ‘मैड मैक्स: फ्यूरी रोड’, ‘द रेवेनेंट’, ‘डनकिर्क’, ‘स्टार वार्स: द लास्ट जेडाई’ और ‘वेनम’ जैसी फिल्मों से खूब नाम कमाया और अब उनकी सुपरहिट फिल्म ‘वेनम’ की सीक्वेल ‘वेनम: लेट देयर बी कारनेज’ रिलीज होने जा रही है। मार्वेल कॉमिक्स के एक किरदार पर आधारित ये फिल्म टॉम हार्डी ने लिखी भी है। इसमें वह पत्रकार एडी ब्रॉक और वेनम दोनों का किरदार निभा रहे हैं। टॉम कहते हैं कि परस्पर विपरीत मनोभावनाओं वाले इन किरदारों को निभाकर उन्हें आनंद भी खूब आता है।
2 of 6
फिल्म वेनम-टॉम हार्डी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म ‘वेनम: लेट देयर बी कारनेज’ इंग्लैंड और अमेरिका में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने कोरोना महामारी के दौरान रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में से सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी बना दिया है और फिल्म की इस कामयाबी से इसके लेखक, अभिनेता टॉम हार्डी काफी खुश हैं। वह कहते हैं, ‘किसी मनोवैज्ञानिक दशा के दो अलग अलग रूप परदे पर पेश करना मुझे आनंद देता है। वेनम और एडी दोनों मेरे लिए एक ही हैं। बस दोनों की पहचान अलग अलग है। एक जहां अपने विनाशकारी दानव स्वरूप के लिए पहचाना जाता है, वहीं दूसरा शांतचित्त है। लेकिन, दिलचस्प पहलू ये है कि ये दोनों एक ही शरीर में रहते हैं।’
3 of 6
टॉम हार्डी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेनम’ की सीक्वेल के तौर पर बनी फिल्म ‘वेनम: लेट देयर बी कारनेज’ में टॉम हार्डी की वापसी पत्रकार एडी ब्रॉक के रूप में हो रही है। ये किरदार फिल्म में एक सिम्बायोटे यानी सहजीवी से मिलकर वेनम बन जाता है। एक के बाद एक हिट फिल्मों के सितारे रहे टॉम हार्डी इस फिल्म की पटकथा लेखक केली मारसेल की भी इस मौके पर खूब तारीफ करते हैं। दोनों ने मिलकर फिल्म ‘वेनम: लेट देयर बी कारनेज’ की कहानी भी विकसित की है।
4 of 6
फिल्म वेनम-टॉम हार्डी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
टॉम कहते हैं, ‘फिल्म ‘वेनम: लेट देयर बी कारनेज’ की धुरी इसकी पटकथा है। और, ये पटकथा एक ऐसी लेखक ने तैयार की है जिसके पास इसकी स्टीयरिंग व्हील इस यात्रा की शुरुआत से है। इस फिल्म को बनाने में मुझे बहुत मजा आया और मैं चाहता हूं कि मैं अपने किरदारों के साथ ऐसे ही प्रयोग करता रहा हूं, खुद के लिए नई नई चुनौतियां ढूंढता रहूं और देखूं कि मैं बतौर अभिनेता और क्या कुछ कर सकता हूं।’
5 of 6
फिल्म वेनम-टॉम हार्डी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म ‘वेनम: लेट देयर बी कारनेज’ भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल व तेलुगू में भी रिलीज हो रही है। फिल्म के थ्रीडी, आईमैक्स और 4डीएक्स संस्करण भी रिलीज हो रहे हैं। महाराष्ट्र को छोड़कर बाकी देश में ये फिल्म 14 अक्तूबर को रिलीज होगी। महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के खुलने की तारीख 22 अक्तूबर तय हुई है। यहां ये फिल्म उसके साथ ही रिलीज होगी।