16 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ का क्रेज हिंदी भाषी दर्शकों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार कलेक्शन की राह में अपने कदम बढ़ा लिए थे क्योंकि दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इतंजार कर रहे थे, जिस वजह से कई लोगों ने फिल्म की टिकट की एडवांस में बुकिंग करनी शुरू कर दी थी और जब फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई, तो भारी संख्या में लोग इस फिल्म को देखने पहुंचे। फिल्म ने पहले ही दिन बंपर कमाई की। इसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म ने पहले वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया था और अब दूसरे हफ्ते की शुरुआत में भी फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। दरअसल, ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ के शुक्रवार का कलेक्शन सामने आया है, जिसे देखकर साफ है कि फिल्म की कमाई अभी रुकने वाली नहीं है।
2 of 5
स्पाइडरमैन फ्रैशमैन ईयर
- फोटो : सोशल मीडिया
‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ उन कुछ चुनिंदा फिल्मों में शामिल है, जिसने अपने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में जगह बना ली थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में देशभर में 148.07 करोड़ का कलेक्शन किया था तो वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 189.69 करोड़ पहुंच गई थी। अब फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के कलेक्शन में शामिल होने वाली है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को देशभर में 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म कुल कमाई 154.82 करोड़ तक पहुंच गई है।
3 of 5
स्पाइडरमैन नो वे होम
- फोटो : Instagram
हालांकि, फिल्म ने शुक्रवार को दुनिया भर 8.71 की कमाई की, जिससे ग्लोबल लेवल पर फिल्म का कलेक्शन 198.40 करोड़ हो गया है। फिल्म शनिवार तक 200 करोड़ का कलेक्शन पार कर सकती है, जो इस फिल्म के मेकर्स के लिए काफी खुशी की बात है। यह फिल्म महामारी के बाद भारत में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है।
4 of 5
Spider Man No Way Home Review
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन नो वे होम' में टॉम हॉलैंड लीड रोल में हैं और उनके साथ जेंडाया भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को जॉन वॉट्स ने डायरेक्ट किया है। टॉम हॉलैंड की इस फिल्म ने भारत में अच्छा कारोबार किया है लेकिन ये भी सच है कि इससे पहले भी जब जब टॉम हॉलैंड की फिल्में भारत में रिलीज हुई हैं, उन्हें भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। हालांकि, ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की कमाई ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने देश में रिलीज हुई हॉलीवुड की टॉप 10 ओपनिंग लिस्ट में सीधे दूसरे नंबर पर एंट्री मारी है।
5 of 5
Spider Man No Way Home Review
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत में अब तक जिनती बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं, उसमें सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ का रहा है। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन 53.10 करोड़ का कलेक्शन किया था और 'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 45 करोड़ का कलेक्शन किया है।