हॉलीवुड एक्टर और पावर रेंजर्स स्टार जेसन डेविड फ्रैंक का निधन हो गया है। एक्टर ने 49 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। एक्टर का निधन टेक्सास में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेसन डेविड फ्रैंक ने आत्महत्या की है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। उनके निधन से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। उनके फैंस और दोस्तों को इस खबर से झटका लगा है। सोशल मीडिया पर लोग एक्टर के निधन पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।
Jason David Frank Dies: 'पावर रेंजर्स' फेम जेसन डेविड फ्रैंक का निधन, जानिए कैसे हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनेजर ने की निधन की पुष्टि
जेसन डेविड फ्रैंक के निधन की पुष्टि उनके मैनेजर ने की है। जस्टिन हंट ने एक बयान में कहा कि जेसन डेविड फ्रैंक हमारे बीच नहीं रहे। साथ ही उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में एक्टर के परिवार के लिए प्राइवेसी की मांग भी की है। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि एक्टर की मौत कब हुई है।
यह भी पढे़ं: Bholaa: अजय देवगन ने साझा किया 'भोला' का मोशन पोस्टर, टीजर रिलीज की तारीख भी आई सामने
को-स्टार ने जताया दुख
जेसन डेविड फ्रैंक की मौत पर उनके को-स्टार वाल्टर ई. जोन्स ने गहरा दुख जताया है। इंस्टाग्राम पर वाल्टर ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि इस खबर पर विश्वास नहीं होता। जेसन डेविड फ्रैंक की आत्मा को शांति मिले। उन्होंने परिवार के एक और सदस्य को खो दिया।
यह भी पढे़ं: Bollywood Movies: पाकिस्तान में बैन हो चुकी हैं खान से लेकर खिलाड़ी तक की ये धांसू फिल्में, जानें क्या है वजह
टॉमी ओलिवर बने थे जेसन
जेसन डेविड फ्रैंक ने 'पावर रेंजर्स' के पहले सीजन में टॉमी ओलिवर का किरदार निभाया था। यह शो 28 अगस्त 1993 से 1995 तक चला था। जेसन 'पावर रेंजर्स' में ग्रीन रेंजर के रूप में नजर आए थे। 'पावर रेंजर्स' के अन्य सीजन में जेसन व्हाइट रेंजर और टीम के नए कमांडर के रूप में दिखे थे।
यह भी पढे़ं: Amitabh Bachchan: तोड़ी बिग बी के घर की सिक्योरिटी, घर में घुसा और फिर...छूने लगा अमिताभ के पैर... देखें फोटोज