फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wakanda Forever: वकांडा की लड़ाई में शामिल हुआ ये भारतीय योद्धा, वाइब्रैनियम की चमक पर भारी सोने का भाला

Fri, 28 Oct 2022 01:59 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 01:59 PM IST
विज्ञापन
Olympic Gold medalist Neeraj Chopra joins Marvel Studios Super Hero Black Panther wakanda forever
नीरज चोपड़ा, ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर - फोटो : social media

ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता और नीरज चोपड़ा ने देश का गौरव तो बढ़ाया ही है, उनकी पॉपुलैरिटी भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। अब तक नीरज चोपड़ा कुछ विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं लेकिन लगता है कि इस बार बड़े पर्दे पर वह शानदार पारी खेलने के लिए तैयार हैं। मार्वल स्टूडियोज की वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' का नया टीजर रिलीज किया गया है। इसमें नीरज चोपड़ा शानदार अंदाज में किसी योद्धा की भांति नजर आ रहे हैं।



Urvashi Rautela: जानिए कौन हैं उर्वशी रौतेला के आरपी, अभिनेत्री से क्या है कनेक्शन?

Olympic Gold medalist Neeraj Chopra joins Marvel Studios Super Hero Black Panther wakanda forever
नीरज चोपड़ा की ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर में हुई एंट्री - फोटो : social media

मार्वल स्टूडियोज सुपर हीरो 'ब्लैक पैंथर ने न केवल दुनिया भर में एक अलग छाप छोड़ी है बल्कि भारत में भी एक अलग दर्शक वर्ग स्थापित किया है। इसके शानदार योद्धा युवाओं को खासा आकर्षित करते हैं और अब नए टीजर को देखकर लगा रहा है कि इस योद्धाओं की टुकड़ी में एक और नया योद्धा अच्छाई बनाम बुराई की लड़ाई में शामिल हो गया है! जिसका नाम है नीरज चोपड़ा! जो लोगों को एडवेंचर की दुनिया का सफर करवाने के लिए तैयार हैं। जाहिर तौर पर यह जानकारी सामने आने के बाद लोगों में यह फिल्म देखने की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई होगी। हालांकि टीजर में नीरज चोपड़ा की शानदार झलक जरूर साझा की गई है लेकिन इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वह फिल्म में किसी तरह का किरदार निभाएंगे।

Urvashi - Rishabh: पंत से क्यों जुड़ा था उर्वशी का नाम? सामने आई पूरी कहानी, यहां जानें 'आरपी' विवाद का हर पहलू

Olympic Gold medalist Neeraj Chopra joins Marvel Studios Super Hero Black Panther wakanda forever
नीरज चोपड़ा - फोटो : amar ujala

नीरज चोपड़ा के ओलंपिक गोल्ड हासिल करने की यात्रा वास्तव में प्रेरणादायक रही है और असाधारण से कम नहीं है! अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए एक नायक, नीरज चोपड़ा ने बताया कि कैसे ब्लैक पैंथर उनके साथ जुड़ने के लिए प्रेरणादायक रहा है।

Shehnaaz gill: फैंस के साथ जमीन पर बैठ खाना खाती दिखीं शहनाज गिल, एक्ट्रेस की सादगी के कायल हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Olympic Gold medalist Neeraj Chopra joins Marvel Studios Super Hero Black Panther wakanda forever
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

नीरज चोपड़ा इस बारे में कहते हैं कि "ब्लैक पैंथर योद्धा के बारे में है, एक नायक जो लड़ने के लिए सब कुछ करने को तैयार है। अपने लोगों और अपने देश के लिए। एक एथलीट के रूप में, भारत का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए सबसे बड़ा अवसर है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ शॉट देते हैं और अंत तक लड़ते हैं। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि मैं इस यात्रा का हिस्सा बन सकता हूं और ब्लैक पैंथर की तरह, मैं दुनिया भर के लोगों को अपने सपनों को कभी न छोड़ने के लिए प्रेरित करने की उम्मीद करता हूं। मार्वल का बहुत बड़ा प्रशंसक होने के नाते, मैं फिल्म देखने और वकंडा की नई यात्रा की खोज करने का इंतजार नहीं कर सकता!"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Marvel India (@marvel_india)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed