मशहूर यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट (जिमी डोनाल्डसन) ने शादी कर ली है। उन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड थिया बोयसेन को अपना जीवनसाथी बना लिया है।
मिस्टरबीस्ट ने विवाह समारोह से थिया बोयसेन के साथ शानदार तस्वीरें साझा कीं हैं।
2 of 5
मिस्टरबीस्ट की शादी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrbeast
पोस्ट में क्या है?
तस्वीरें शेयर करते हुए मिस्टरबीस्ट ने कैप्शन में लिखा 'मुझे मिसेजबीस्ट मिली और यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन था।'
मिस्टरबीस्ट ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि मिस्टरबीस्ट ने क्रीम कलर का कोट पहना है। साथ में ब्लैक पैंट पहनी है। वहीं उनकी पत्नी थिया बोयसेन ने क्रीम कलर का गाउन पहना है।
3 of 5
मिस्टरबीस्ट की शादी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrbeast
रोमांटिक हुआ कपल
एक तस्वीर में थिया मिस्टबीस्ट की बाहों में हैं। एक दूसरी तस्वीर में दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा है। एक और तस्वीर में दोनों बीच पर पोज दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं।
4 of 5
मिस्टरबीस्ट की शादी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrbeast
रिसॉर्ट में हुई कई प्रोग्राम
पीपल के अनुसार शादी का आयोजन 14 जुलाई को शुरू हुआ और निजी द्वीप रिसॉर्ट में एक सप्ताह तक चला। इसमें विवाह और मौज-मस्ती से भरे उत्सव हुए। शादी के कई दिनों तक मेहमानों के मिलने-जुलने, काइटसर्फिंग और स्नॉर्कलिंग सहित कई कार्यक्रमों का आनंद लिया गया।
5 of 5
मिस्टरबीस्ट की शादी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrbeast
कब हुई मुलाकात?
डोनाल्डसन की पहली मुलाकात दक्षिण अफ्रीका के साथी गेमर और इंटरनेट हस्ती बोयसेन से 2022 में हुई थी। उसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। अब दोनों ने शादी कर ली है।