फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये एक्टर है हॉलीवुड का 'शहंशाह', 56 साल के लंबे इंतजार के बाद मिला पहला ऑस्कर अवॉर्ड

Mon, 05 Mar 2018 07:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 07:23 AM IST
विज्ञापन
jackie chan finally wins first oscar in 56 years career
जैकी चेन

फिल्मी दुनिया के प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड समारोह भारतीय समय अनुसार सोमवार सुबह 6.30 बजे आयोजित किया जाएगा। अवॉर्ड शो शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में हम आपको ऐसा एक किस्सा बताते हैं जिस पर यकीन करना मुश्किल है। फिल्मों में अपने हैरतअंगेज कारनामे की वजह से पहचान बनाने वाले जैकी चैन को ऑस्कर के लिए 56 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा। अब तक 200 से अधिक हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम कर चुके 62 वर्षीय जैकी चैन को 2016 में लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड और हाईलैंड सेंटर में आयोजित आठवें सालाना गवर्नर्स पुरस्कार ऑस्कर से सम्मानित किया गया। 

jackie chan finally wins first oscar in 56 years career
जैकी चैन - फोटो : ANI

जैकी चैन को ये पुरस्कार टॉम हैंक्स, मिशेल योह और क्रिस टकर ने प्रदान किया। इस मौके पर हैंक्स ने जैकी चैन की तुलना जॉन वाइन और वस्टर किटोन से की। जैकी चैन ने पुरस्कार प्राप्त करने को सपना साकार होने जैसा बताया। अपनी यादों को साझा करते हुए  उन्होंने कहा, ‘मैं अपने माता-पिता के साथ ही हर साल ऑस्कर पुरस्कार समारोह देखकर बड़ा हुआ हूं। मेरे पिता अक्सर कहा करते थे बेटे, तुम दुनिया के कई फिल्म पुरस्कार जीत चुके हो, यह पुरस्कार कब जीतोगे? तब मैं अपने पिता की ओर देखकर हंसते हुए सिर्फ यही कहता था, पापा, मैं सिर्फ कॉमेडी एक्शन फिल्में ही करता हूं।’ 

jackie chan finally wins first oscar in 56 years career
जैकी चेन - फोटो : अमर उजाला

चैन ने अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन को मिले ऑस्कर पुरस्कार का भी अनुभव साझा किया जब वह स्टेलोन से मिलने गए थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने उनके खिताब को स्पर्श किया था, चूमा था और सूंघा भी था। मैं समझता हूं कि उस पर अब भी मेरी ही अंगुलियों के निशान हैं। तब मैंने खुद से कहा था कि मैं वाकई यह जीतूंगा। आखिरकार एकेडमी के अध्यक्ष चेरिल बून इसाक्स ने जब इसके लिए मुझे आमंत्रित किया तो मैंने पूछा क्या आप श्योर हैं?’ चैन ने अपने प्रशंसकों का भी आभार जताया और उनसे वादा किया कि वह काम करते रहेंगे और फिल्में बनाते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jackie chan finally wins first oscar in 56 years career
जैकी चेन
जैकी चैन
अभिनेता, ऐक्शन कोरियोग्राफर, फिल्म निर्माता, मार्शल आर्टिस्ट, हास्य अभिनेता

जन्म : 7 अप्रैल 1954 को हांगकांग में
माता-पिता : चार्ल्स और ली-ली चैन
विवाह : 1982 में, लिन फेंग-जियाओ नामक ताइवानी अभिनेत्री से
विज्ञापन
jackie chan finally wins first oscar in 56 years career
जैकी चेन

फिल्मी करियर
- 1962 में आठ साल की उम्र में पहली बार बिग एंड लिटिल वोंग टिन बार नामक फिल्म में अभिनय किया
- 1971 में फिल्म उद्योग में अपने वयस्क कॅरियर की शुरुआत की।
- फिल्म जगत में 56 साल से अधिक समय से जुड़े हैं।
- 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।

स्टंट से नाता
- अपने अधिकांश स्टंट खुद करते हैं जिसका निर्देशन जैकी चैन स्टंट टीम द्वारा किया जाता है।
- स्टंट करने के प्रयास में चैन कई बार घायल भी हुए हैं।
- अलग-अलग स्टंट के दौरान हुए हादसे में चैन की खोपड़ी, अंगुलियां, पंजे, नाक, दोनों गालों की हड्डियां, कूल्हे, गर्दन, टखने, पसलियां आदि टूट चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed