{"_id":"5b597ace4f1c1b51748b7255","slug":"impossible-stunt-of-tom-cruise-mission-impossible-fallout","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए टॉम क्रूज के खतरनाक स्टंट, जिन्हें बॉलीवुड फिल्मों में सोच पाना भी Mission Impossible","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
देखिए टॉम क्रूज के खतरनाक स्टंट, जिन्हें बॉलीवुड फिल्मों में सोच पाना भी Mission Impossible
आनंद
Updated Thu, 26 Jul 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
फिल्मों में हैरतअंगेज एक्शन से दिल देहला देने वाले हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की अपकमिंग फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' इन दिनों चर्चा में है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि हर 'मिशन इंपॉसिबल' के सीक्वल की तरह टॉम क्रूज के इस फिल्म में रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट्स देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि टॉम क्रूज की हर फिल्म में हमेशा से दर्शकों के लिए कुछ नया होता है। वहीं हॉलीवुड फिल्मों को देखकर बॉलीवुड में भी कई तरह के नए प्रयोग देखने को मिलते हैं। लेकिन सब कुछ करने के बावजूद भी बॉलीवुड में कहीं न कहीं कोई कमी छूट ही जाती है। 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' में भी कुछ ऐसे सीन है जिसे बॉलीवुड में फिल्मा पाना या दिखा पाना बेहद मुश्किल होगा। हम आपके उन्हीं सीन से रूबरू करवाते हैं।
Trending Videos
छत से छलांग
फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' में एक सीन है जिसमें टॉम क्रूज एक बिल्डिंग की छत से दूसरी बिल्डिंग की छत पर कूदते हैं। वैसे तो ऐसे सीन उन्होंने और कई अन्य एक्टर्स ने फिल्मों में किए हैं। मगर 70 फीट की ऊंचाई से हवा में कूदते हुए 9 मीटर का फासला तय करना खतरे से खाली नहीं था। एक्टर ने यह सीन खुद किया था। इसकी शूटिंग लंदन में हुई और इस दौरान उन्हें चोट भी लगी थी।

हैलीकॉप्टर से छलांग
इस फिल्म में टॉम क्रूज हैलीकॉप्टर से छलांग लगाते हुए भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं हवा में वह लड़ाई करते हुए भी दिखेंगे। बताया जा रहा हैै कि टॉम क्रूज ने इस स्टंट को करने के लिए काफी मेहनत की है।

चॉपर से लटकना
प्लेन उड़ाने के अलावा टॉम क्रूज ने वह सीक्वेंस भी बखूबी किया जिसमें उन्हें दौड़कर उड़ते चॉपर से लटकना था। यह इतना खतरनाक था कि एक बार उस सीन को बीच में ड्रॉ़प करना पड़ा। चॉपर का इंजन फेल होने की वजह से दुर्घटना हो सकती थी।

Tom Cruise
सुपर बाइक से स्टंट
टॉम क्रूज फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' में बीएमडेब्लू की सुपर बाइक पर भी स्टंट करते दिखेंगे। यूं तो वह कई फिल्मों में इस तरह के स्टंट कर चुके हैं। लेकिन इस बाइक स्टंट के लिए टॉम क्रूज ने काफी मेहनत की।