फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Brad Pitt and Leonardo DiCaprio compares Harvey Weinstein #MeToo movement to Manson murders

ब्रैड पिट ने यौन शोषण का आरोप झेल रहे प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन की तुलना 'मेनसन' हत्यारे से की

Mon, 29 Jul 2019 02:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 29 Jul 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Brad Pitt and Leonardo DiCaprio compares Harvey Weinstein #MeToo movement to Manson murders
ब्रैड पिट और लियोनार्डो डिकैप्रियो, हार्वे वीनस्टीन - फोटो : Twitter

अपनी अगली फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड के प्रमोशन के दौरान एक्टर ब्रैड पिट और लियोनार्डो डिकैप्रियो ने हार्वे वीनस्टीन घोटाले के सांस्कृतिक प्रभाव की तुलना मैनसन परिवार द्वारा की गई हत्याओं से की है।

विज्ञापन


इस फिल्म में 1960 के दौर की में अलग रुतबा रखने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शेरोन टेट की हत्या को भी सुलझाया जाएगा। बता दें शेरोन का मर्डर प्रेग्नेंसी के टाइम 8 अगस्त 1969 को किया गया था और उनके मर्डर के लिए चार्ल्स मेनसन फैमिली के मेंम्बर को दोषी माना जाता है।  
विज्ञापन


1960 के दशक में चर्चित रहे सनकी धार्मिक नेता चार्ल्स मैनसन की 83 वर्ष की उम्र में प्राकृतिक कारणों से मौत हो गई। खुद को करिश्माई शख्स बताने वाले मैनसन ने अगस्त, 1969 में सिलसिलेवार हत्याएं कर सात लोगों की जिंदगी छीन ली थी। इन हत्याओं के बाद वह 'सीरियल किलर' के रूप में दुनिया भर में कुख्यात हो गया था। उसे और समूचे 'मैनसन परिवार' को बाकी जिंदगी जेल में गुजारना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Brad Pitt and Leonardo DiCaprio compares Harvey Weinstein #MeToo movement to Manson murders
HARVEY WEINSTEIN
बता दें हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन पर ब्रैड पिट की एक्स वाइफ एंजेलिना जोली समेत 100 से ज्यादा महिलाओं ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। हार्वे हॉलीवुड के बेहद ताकतवर फिल्ममेकर माने जाते हैं। बता दें कि हार्वे के प्रोडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

बात करें फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' की तो इसे क्वेंटिन टारनटिनो ने निर्देशित किया है। फिल्म में मार्गोट रोबी, दिवंगत अभिनेता ल्यूक पेरी, अल पैचीनो, डकोटा फैनिंग, टिमोथी ओलेयो, एमिल हिर्श, डेमियन लुईस, माइकल मैडसेन, लीना डनहम और कर्ट रसेल ने भी काम किया है। 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' फिल्म को कान फिल्म महोत्सव में छह मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed