{"_id":"618e17699a7a1443c86091c5","slug":"bella-hadid-share-her-crying-photos-on-social-media-talk-about-burnouts-and-breakdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bella Hadid: मॉडल ने अपनी रोती हुई तस्वीरें कीं साझा, बोलीं- सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज सच नहीं होती","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Bella Hadid: मॉडल ने अपनी रोती हुई तस्वीरें कीं साझा, बोलीं- सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज सच नहीं होती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेला हदीद
- फोटो : Instagram
Link Copied
हर किसी के जीवन में तनाव है, बस किसी को कम है तो किसी को ज्यादा। आम जनता को लगभग हर बात पर परेशानी है इसलिए उन्हें लगता है कि करोड़ों की दौलत रखने वाले सितारों को किसी बात की तकलीफ और दुख नहीं लगता होगा। हालांकि पिछले काफी सालों में बहुत से सितारों ने खुलकर डिप्रेशन पर बात की है और खुलासा किया है कि वह इसका शिकार हो चुके हैं या अभी भी झेल रहे हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड सितारों ने भी कई बार तनाव पर खुलकर बात की है। हाल ही में मशहूर अमेरिकन मॉडल बेला हदीद ने भी अपनी मानसिक स्थिति को लेकर खुलासा किया और अपनी रोती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
बेला ने बयां किया दर्द
बेला ने अपनी रोती हुई तस्वीरे साझा करने के साथ विलो स्मिथ का एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि उन्हें ऐसा महसूस होता है कि कभी कभी वह किसी के लिए सही नहीं है।बेला ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'विलो मैं आपसे प्यार करती हूं और मुझे आपके शब्द से प्यार है, मुझे इसे देखकर ऐसा लगा कि मैं पूरी तरह से अकेली नही हूं इसलिए मैंने आपका पोस्ट लाइक किया'।
2 of 5
बेला हदीद
25 वर्षीय मॉडल ने अपने असुरक्षा और एहसासों के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'यह ऐसी बातें हैं जो हर कोई महसूस करता है। लोग यह भूल जाते हैं कि कि हर किसी को एक जैसा ही महसूस होता है, खोया हुआ, यह नहीं पता होता कि हम क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई ऐसी ही बेचैनी महसूस करता है'।
बेला ने पोस्ट साझा करते हुए अपने फैंस को बताया कि, 'सोशल मीडिया की जिंदगी असली नहीं होती है। लोगों ने आज तक बेला को सिर्फ एक रनवे मॉडल की तरह देखा है, कभी वह ग्लैमरस फोटोशूट करवाती हैं तो कभी मैगजीन के फ्रंट पेज पर नजर आती हैं लेकिन उनका कहना है कि जो सोशल मीडिया पर दिखता है वह सच नहीं है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेला हदीद
- फोटो : सोशल मीडिया
बेला ने तस्वीर साझा कर लिखा, 'यह हर रोज की बात है, हर सुबह की हर दिन की कई सालों से। बेसा ने बर्न आउट और ब्रेकडाउन की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि यह सब उन्होंने इतना झेल लिया है कि उन्हें पता है कि क्या चीजें खुशी देती हैं और क्या गम। उन्होंने कहा कि अगर आप खुद के लिए वक्त निकालते है तो आप अपनी खुशियों और गम को पहचान पाते हैं और फिर उसे संभालना भी सीख जाते हैं जो आपको लिए बेहतर हैं। बेला हदीद के इस खुलासे पर उनकी बहन गीगी हदीद और दूसरे सितारों ने उनकी काफी तारीफ की है'।
विज्ञापन
5 of 5
बेला हदीद
बर्नआउट की समस्या सिर्फ मशहूर हस्तियों को नहीं होती बल्कि कोई भी इससे परेशान हो जाता है। यह एक ऐसा सिंड्रोम है जो काम के दौरान होने वाले तनाव से पैदा होता है और इससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।