फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avatar 2: अविश्वसनीय, अकल्पनीय, दमदार..., समीक्षकों को पसंद आई 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर'

Wed, 07 Dec 2022 11:33 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 07 Dec 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Avatar the way of water critics shares first reaction says james cameron film is masterpiece
अवतार - फोटो : Social media

जेम्स कैमरून के 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का लंदन में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद आखिरकार इसे प्रेस के सदस्यों को दिखाया गया। 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के प्रीमियर के बाद क्रिटिक्स की पहली प्रतिक्रियाएं सामने आ गई हैं। फिल्म को शुरुआती प्रतिक्रियाएं अच्छी मिल रही हैं। जेम्स कैमरून की असीमित कल्पना और प्राचीन दृश्यों को देखकर एक बार फिर लोगों होश उड़ गए हैं। अब भारत में फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Avatar the way of water critics shares first reaction says james cameron film is masterpiece
अवतार 2 - फोटो : Instagram/@20thcenturystudios

'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को लेकर जो प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, उनमें से अत्यधिक प्रतिक्रियाएं सकारात्मक है। जेम्स कैमरून द्वारा इस फिल्म के सितारों के साथ पानी के भीतर वास्तविक सी दिखने वाली दुनिया बनाई गई हैं। इसमें मोशन कैप्चर सिनेमैटोग्राफी की गई है, जो आलोचकों को बहुत प्रभावित कर रही है। लंदन और इंग्लैंड में आलोचकों ने 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के लिए अपनी कड़ी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं।

यह भी पढ़ें: TMKOC: ‘टप्पू’ ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को कहा अलविदा, पोस्ट साझा कर राज अनादकट बोले- मैं वापस आऊंगा...

Avatar the way of water critics shares first reaction says james cameron film is masterpiece
अवतार- द वे ऑफ वॉटर - फोटो : Social media

एक यूजर ने लिखा, 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' बहुत अविश्वसनीय है। मुझे विश्वास था कि जेम्स कैमरन नए प्रभावों के साथ स्तर को बढ़ाएंगे। ये दृश्य मन को लुभाने वाले हैं। एक के बाद एक शानदार फ्रेम है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह कहते हुए खुशी हो रही हैं कि 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' अभूतपूर्व है। 'अवतार 2' बेहतर और अधिक भावनात्मक है। यह फिल्म लुभावनी और अविश्वसनीय रूप से मनोरंजक है। इस फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। फिल्म निर्माण और इसमें कहानी कहने तरीका भी बेहतरीन है।' वहीं, एक ने लिखा, 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' से मुझे बहुत उम्मीदें थीं और यह मेरी उम्मीदों को पूरा करती है। इस फिल्म के भव्य दृश्य और अद्भुत नए पात्र कमाल हैं। यह फिल्म पूरी तरह से रोमांचकारी है।'



यह भी पढ़ें: Box Office Report: थम रही 'एन एक्शन हीरो' की रफ्तार, 'दृश्यम' 2 के आगे 'भेड़िया' भी हुई पस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Avatar the way of water critics shares first reaction says james cameron film is masterpiece
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2009 में आई फिल्म 'अवतार' ने दुनियाभर में अपना परचम लहराया था। अब इसके बाद जेम्स कैमरून इसका सीक्वल लेकर आए हैं। दर्शकों के बीच 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का भरपूर क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। 13 साल पहले रिलीज हुई जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार' का सीक्वल 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' भारत में 16 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अंग्रेजी के अलावा यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: Shekhar Suman: पहली ही फिल्म में रेखा के साथ बोल्ड सीन करके छा गए थे शेखर सुमन, करनी पड़ती थी खूब प्रैक्टिस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed