Ali Fazal: हॉलीवुड में अली फजल का बढ़ा दबदबा, 'अफगानिस्तान की महिलाओं' पर आधारित फिल्म में निभाएंगे अहम किरदार
अली फजल के नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट का नाम सामने आ गया। अली फजल 'अफगान ड्रीमर्स' में दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन दो बार के ऑस्कर विजेता निर्देशक बिल गुटेंटाग द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।
विस्तार
अली फजल एक शानदार अभिनेता हैं, जिन्हें हिंदी सिनेमा में वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के लिए जाना जाता हैं। अभिनेता ने बेशक बॉलीवुड में खास काम नहीं किया। लेकिन वह हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से तेजी से नाम कमा रहे हैं। पिछले साल अभिनेता फिल्म 'कंधार' का हिस्सा बने थे, जिसमें वह जेरार्ड बटलर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। इसी बीच, उनके नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट का नाम सामने आ गया। अली फजल 'अफगान ड्रीमर्स' में दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन दो बार के ऑस्कर विजेता निर्देशक बिल गुटेंटाग द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, 'अफगान ड्रीमर्स' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस फिल्म का शेड्यूल 50 दिनों का होगा। फिल्म की शूटिंग मोरक्को में जारी है और फिल्म के ज्यादा मोरक्को के अलावा बुडापेस्ट में शूट किए जाएंगे। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अली फजल ने बताया कि इस खबर के बारे में बताते हुए और बिल द्वारा निर्देशित होने पर मैं बहुत ज्यादा उत्साहित और विनम्र हूं। अफगान ड्रीमर्स एक ऐसी कहानी है, जिसके बारे में बताना काफी महत्वपूर्ण है और मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं।
यह भी पढ़ें:- Pawan Singh-Jyoti: पवन सिंह के फैंस ने दी ज्योति को धमकी, बोले- भइया को खरोंच भी आई तो...
'अफगान ड्रीमर्स' फिल्म की कहनी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें साल 2017 में अफगान तकनीकी उद्यमी, रोया महबूब द्वारा शुरू किया गया अभियान दिखाया जाएगा। उन्होंने इस देश में पितृसत्तात्मक समाज के बावजूद युवा महिलाओं को विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद की थी।
यह भी पढ़ें:- Rashmika Mandanna: लगातार जारी ट्रोलिंग से परेशान हुईं रश्मिका मंदाना, पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात
फिल्म को पूरी तरह उन अफगान लड़कियों की कहानी पर केंद्रित रखा जाएगा, जिन्होंने दुनिया भर में यात्रा की और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इतना ही नहीं, इन लड़कियों ने दुनिया भर के प्रमुख राजनेताओं से भी मुलाकात की। फिल्म में रोया की भूमिका निकोल बुशेरी निभाएंगी, जो ड्रामा 'द बोल्ड टाइप' के लिए जानी जाती हैं।