फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Himesh Reshammiya reacts on Janhvi Kapoor mocking him on Koffee With Karan says word tandoori is Lucky for me

Himesh Reshammiya: कॉफी विद करण में कभी जान्हवी ने उड़ाया था हिमेश रेशमिया का मजाक, सिंगर ने अब किया रिएक्ट

Wed, 26 Feb 2025 01:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 26 Feb 2025 01:10 PM IST
सार

Himesh Reshammiya: सिंगर और अभिनेता हिमेश रेशमिया इन दिनों फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। वे आलोचनाओं से कैसे निपटते हैं, हाल ही में इस बारे में बात की।

विज्ञापन
Himesh Reshammiya reacts on Janhvi Kapoor mocking him on Koffee With Karan says word tandoori is Lucky for me
हिमेश रेशमिया-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हिमेश रेशमिया की किस्मत के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' की सफलता को एंजॉय कर रहे हिमेश ने ऐसा भी वक्त देखा है, जब उन्हें खूब ट्रोल किया गया। उनकी आलोचनाएं हुईं और मजाक उड़ाया गया। खुद के बारे में कही गई बातों पर हाल ही में हिमेश ने प्रतिक्रिया दी और बताया कि वे इनसे कैसे निपटते हैं?

विज्ञापन

Himesh Reshammiya reacts on Janhvi Kapoor mocking him on Koffee With Karan says word tandoori is Lucky for me
बैडएस रवि कुमार - फोटो : यूट्यूब

कभी जान्हवी ने उड़ाया था मजाक
कुछ वक्त पहले अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने सारा अली खान के साथ 'कॉफी विद करण' में शिरकत की थी। इस दौरान जान्हवी ने कहा था कि उन्हें हिमेश के फीड पर जाना और बैकग्राउंड में 'तंदूरी नाइट्स' के साथ उन्हें वर्कआउट करते देखना अच्छा लगता है। उन्होंने उनकी नकल भी की थी। जान्हवी ने हंसते हुए कहा था, 'यह दुनिया की सबसे अच्छी चीज है। मुझे यह पसंद है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Himesh Reshammiya reacts on Janhvi Kapoor mocking him on Koffee With Karan says word tandoori is Lucky for me
हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार की सलाह का किया जिक्र
जान्हवी की इस बात पर हिमेश रेशमिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पिंकविला के साथ इंटरव्यू में कहा, 'हां, मुझे पता है। यह बहुत अच्छी बात है। इतने साल हो गए हैं, लेकिन 'तंदूरी नाइट्स' की पसंद बनी हुई है। हमारे पास लाखों व्यूज हैं। 'तंदूरी' शब्द मेरे लिए बहुत भाग्यशाली है'। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि अपनी आलोचनाओं से कैसे निपटते हैं। हिमेश ने अक्षय कुमार से मिली सलाह का जिक्र किया।

विज्ञापन

'बहुत पहले छोड़ देता काम करना'
हिमेश रेशमिया ने कहा, 'अगर मुझ पर लोगों की बातों का असर पड़ा होता तो मैं बहुत पहले ही यहां काम करना बंद कर देता। अगर मुझे खुद पर जरा भी शक होता, तो मैं यहां नहीं होता। आपको वही करना चाहिए जो आप कर सकते हैं। भगवान से प्रार्थना करें और अपने रास्ते में आने वाले प्यार को स्वीकार करें'। उन्होंने आगे कहा, 'अक्षय कुमार हमेशा कहते हैं कि हमारे पास ये सभी फॉर्मूले हैं, किसी और की बात सुनो और फिर उसमें सुधार करो।  अगर उनके पास एक निश्चित नजरिया है, तो उस पर काम करों और साबित करो।

Himesh Reshammiya reacts on Janhvi Kapoor mocking him on Koffee With Karan says word tandoori is Lucky for me
हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम

'नजरिए का फर्क है'
हिमेश ने आगे कहा, 'आज मैंने 'बैडएस रवि कुमार' के साथ अपनी मेहनत का फल देखा है। मुझे जो 6 दिखता है, आपको 9 दिखता है, यह नजरिए का फर्क है। किसी की आलोचना का बुरा नहीं मानना चाहिए। जब 'आशिक बनाया' आया, तो बहुत ट्रोलिंग हुई, लेकिन वही लोग क्लबों में नाच रहे थे'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed