फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hatyara and Hiraasat movies fame producer Sunil Sharma Passed Away at the age of 77

Sunil Sharma Passed Away: नहीं रहे मशहूर निर्माता सुनील शर्मा, 77 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Fri, 03 May 2024 05:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 03 May 2024 05:04 PM IST
सार

फिल्म निर्माता सुनील शर्मा का निधन हो गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक एक ऑटोइम्यून बीमारी के चलते उन्होंने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Hatyara and Hiraasat movies fame producer Sunil Sharma Passed Away at the age of 77
निर्माता सुनील शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म निर्माता-निर्देशक सुनील शर्मा नहीं रहे। 30 अप्रैल को मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। 77 वर्ष की आयु में निर्माता का निधन हो गया। सुनील शर्मा के परिवार में उनकी दो बेटियां और पत्नी हैं। उन्होंने हत्यारा और हिरासत जैसी फिल्मों का निर्माण किया। 

विज्ञापन

Hatyara and Hiraasat movies fame producer Sunil Sharma Passed Away at the age of 77
ऋषि कपूर - फोटो : एक्स@@bollylooks

ऋषि कपूर की फिल्म के निर्देशन की संभालने वाले थे जिम्मेदारी!
निर्माता सुनील शर्मा की दोनों फिल्मों- 'हत्यारा' और 'हिरासत' का निर्देशन सुरेंद्र मोहन ने किया था। फिल्म निर्माण के अलावा उन्होंने निर्देशन की दुनिया में भी रुख किया। कई साल पहले उन्होंने ऋषि कपूर अभिनीत एक फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संभाला था। हालांकि, वह फिल्म कभी बनी नहीं। 
Actress Older Than Husband: उम्र में अपने पति से बड़ी हैं ये अभिनेत्रियां, ना उम्र की सीमा हो...

विज्ञापन
विज्ञापन

Hatyara and Hiraasat movies fame producer Sunil Sharma Passed Away at the age of 77
हत्यारा - फोटो : सोशल मीडिया

1977 में आई थी 'हत्यारा'
सुनील शर्मा का निधन एक ऑटोइम्यून बीमारी के चलते हुआ है। वर्ष 1977 में आई फिल्म 'हत्यारा' में मौसमी चटर्जी, विनोद खन्ना, राकेश रोशन और निरूपा रॉय नजर आए। फिल्म का संगीत कल्याणजी आनंदजी ने दिया। यह एक क्राइम एक्शन फिल्म थी। 
The Broken News Season 2 Review: हिंदी चैनलों की अदावत में हिंदी ही बलिदान, चुनावी मुद्दे भुनाने से चूकी सीरीज

विज्ञापन

Hatyara and Hiraasat movies fame producer Sunil Sharma Passed Away at the age of 77
हिरासत - फोटो : सोशल मीडिया

मिथुन के साथ बनाई 'हिरासत'
फिल्म 'हिरासत' 1987 में रिलीज हुई। इसका निर्दशन भी सुरेंद्र मोहन ने किया। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और अनिता राज जैसे सितारे नजर आए। यह भी एक्शन फिल्म है। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा पुलिस वाले की भूमिका में नजर आए थे।
B-Town: अभिनय की दुनिया में मां की विरासत को आगे बढ़ा रहीं ये अभिनेत्रियां, इंडस्ट्री में जमाया सिक्का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed