महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पाचंवे फेज की वोटिंग 20 मई को होने वाली है। इसे लेकर लगातार लोगों का जागरुक किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें। इस अभियान में अब बॉलीवुड के किंग खान भी शामिल हो गए हैं। इसे लेकर अभिनेता शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज साझा किया है।
Scam 2010: मुश्किलों में घिरी हंसल मेहता की ‘स्कैम 2010’, सहारा इंडिया परिवार ने सीरीज को बताया अपमानजनक
2 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस से की मतदान करने की अपील
आज, 18 मई को शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उनके फैंस के लिए लोकसभा चुनाव को लेकर एक खास मैसेज था। मैसेज के जरिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग मतदान करने के इस मौके को ना गंवाए। उन्होंने सभी फैंस से लोकसभा चुनाव में मतदान करने का अनुरोध किया है।
Vikrant Massey: जिंदगी के सुनहरे दौर से गुजर रहे विक्रांत मैसी, पिछले छह महीने अभिनेता के लिए रहे शानदार
3 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा भारतीय होने की जिम्मेदारी निभाएं
उन्होंने लिखा,'इस सोमवार को महाराष्ट्र में, एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी लोगों को अपना मतदान करना चाहिए। चलिए एक भारतीय होने की जिम्मेदारी निभाते हुए हम मतदान में हिस्सा लें और अपने देश के बेहतरी को ध्यान में रख कर वोट दें। जाइए अपने वोट देने के अधिकार का उपयोग कीजिए'। बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही अभिनेता सलमान खान और आर. माधवन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों से मतदान करने की अपील की थी।
इन सितारों ने किराए पर दिया अपना आलीशान घर
4 of 4
शाहरुख-सुहाना
- फोटो : सोशल मीडिया
'किंग' में सुहाना के साथ आएंगे नजर
बात करें वर्क फ्रंट की तो शाहरुख अभी अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में वह डॉन के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ उनकी पुत्री सुहाना खान भी अभिनय करती नजर आएंगी। फिल्म में काफी सारा एक्शन भी देखने को मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए एक्शन वर्कशॉप शुरु भी किए जा चुके हैं। फिल्म एक हार्ड कोर एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें एक गुरु और शिष्य अपनी जान बचाने के लिए पूरी दुनिया में भटकते हुए नजर आएंगे। सुहाना इसमें शाहरुख की शिष्या की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म को सुजॉय घोष निर्देशित कर रहे हैं।
Rakhi Sawant: सफलतापूर्वक हुई राखी की सर्जरी, पूर्व पति रितेश बोले- हंसी उड़ाने वालों की उलटी गिनती शुरू