Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Double Ismart wraps up shoot Ram Pothineni Puri Jagannadh sanjay dutt film to release on 15 august poster out
{"_id":"66878d9ed537c832ad038f9e","slug":"double-ismart-wraps-up-shoot-ram-pothineni-puri-jagannadh-sanjay-dutt-film-to-release-on-15-august-poster-out-2024-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Double Ismart: राम पोथिनेनी-संजय दत्त की 'डबल इस्मार्ट' की शूटिंग पूरी, निर्माताओं ने पोस्टर साझा कर किया एलान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Double Ismart: राम पोथिनेनी-संजय दत्त की 'डबल इस्मार्ट' की शूटिंग पूरी, निर्माताओं ने पोस्टर साझा कर किया एलान
साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डबल इस्मार्ट' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ जानकारियां देने के साथ निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया था। वहीं अभिनेता राम पोथिनेनी के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा मिला था, क्योंकि निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया था। फिल्म की शूटिंग पर भी निर्माता समय-समय पर दर्शकों को अपडेट दे रहे हैं। वहीं आज भी उन्होंने दिलचस्प जानकारी साझा की।
2 of 5
डबल इस्मार्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में फिल्म का गाना रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं अब निर्माता ने शूटिंग के बारे में बड़ा अपडेट साझा किया है। पहला सिंगल रिलीज करने के बाद निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि फिल्म की पूरी शूटिंग समाप्त हो गई है। इसके साथ ही फिल्म का एक आकर्षक पोस्टर भी जारी किया। फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू होगा।
इससे पहले फिल्म का दमदार टीजर जारी किया गया था। टीजर वीडियो में राम पोथिनेनी और संजय दत्त की दमदार झलक देखने को मिली थी। शंकर के अवतार में दिखे राम पोथिनेनी के कुछ फाइट सीक्वेंस भी थे। टीजर में बिग बुल बने संजय दत्त का नया अवतार देखने को मिला। तेलुगु भाषा में टीजर जारी किया गया है। शंकर का मुकाबला बिग बुल यानी संजय दत्त से हुआ। वीडियो में दोनों दो-दो हाथ करते हुए भी दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डबल इस्मार्ट
- फोटो : एक्स
हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'स्टेपामार' भी रिलीज किया था। गाना रिलीज होते ही यह दर्शकों के बीच छा गया। कई सितारों ने भी इसकी तारीफ की थी। इस डांस नंबर को नकाश अजीज, साहिती ने गाया है और इसे मोशिन ने लिखा है जबकि संगीत मणि शर्मा का है। वहीं अब दर्शक फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
डबल इस्मार्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं। डबल इस्मार्ट तकनीकी रूप से बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। निर्माता जल्द ही फिल्म के अन्य कलाकारों और क्रू का खुलासा करेंगे। इस हाई-बजट मनोरंजक फिल्म की शूटिंग वर्तमान में मुंबई में हो रही है, जिसमें प्रमुख कलाकार भाग ले रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'डबल इस्मार्ट' 2019 की ब्लॉकबस्टर 'इस्मार्ट शंकर' की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।