फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naqiah Haji Interview: बड़ा भाई बाल कलाकार, छोटी का छोटे परदे पर धमाका, नाकिया निभाने जा रहीं ‘शैतानी रस्में’

Tue, 16 Jan 2024 01:57 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 Jan 2024 01:57 PM IST
विज्ञापन
Show Shaitani Rasmein star Naqiah Haji Interview with amarujala Actress talks About Her debut in Tv Industry
नाकिया हाजी - फोटो : अमर उजाला

टेलीविजन धारावाहिकों में डरावनी कहानियों का एक नया अध्याय ‘शैतानी रस्में’ नामक धारावाहिक से शुरू होने जा रहा है। बिंदास गर्ल नाकिया हाजी इस धारावाहिक से छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। उनसे एक खास बातचीत।

Show Shaitani Rasmein star Naqiah Haji Interview with amarujala Actress talks About Her debut in Tv Industry
नाकिया हाजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मॉडलिंग से अभिनय का सफर कैसा रहा?
मेरा छोटा सा परिवार है मैं, मेरा भाई, और माता-पिता। मेरा जन्म और परवरिश दोनो ही मुंबई अंधेरी में हुई है। मैंने सेंट मैरी स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी की। पिछले साल मीठीबाई कॉलेज से मैंने अपनी बारहवीं की परीक्षा दी और तब मुझे लगा कि अब कुछ करना चाहिए। मैंने मॉडलिंग करनी शुरू की, बॉम्बे टाइम्स, दिल्ली टाइम्स जैसे शोज किए। मैंने दो एड फिल्म्स की अनुष्का शर्मा और टाइगर श्रॉफ के साथ। नसीब से मुझे ‘शैतानी रस्में’ मिला। मैंने शो के दूसरे किरदार के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन मुझे लीड रोल मिल गया।
 
Show Shaitani Rasmein star Naqiah Haji Interview with amarujala Actress talks About Her debut in Tv Industry
नाकिया हाजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माता-पिता ने आपके अभिनेत्री बनने के सपने का कितना समर्थन किया? 
मेरे पिता मुर्तजा हाजी एक व्यवसायी हैं और मेरी मां फजीलत हाजी एक फुल टाइम मॉम हैं। उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। मैं बहुत नसीब वाली हूं, जो मुझे  समझने वाले माता-पिता मिले। उन्होंने मुझसे कहा कि हम तुम्हे पांच साल देंगे अगर आप कामयाब रहीं अपनी मंजिल तक पहुंचने में तब बहुत अच्छा वरना आप अपनी पढ़ाई पूरी करिए। जैसे हर किसी की जिंदगी की गाड़ी आगे बढ़ती है, जिस मोड़ से होकर वही करना है। लेकिन अब मुझे ऐसा लग रहा है कि वह मुझ में थोड़ा ज्यादा भरोसा करने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Show Shaitani Rasmein star Naqiah Haji Interview with amarujala Actress talks About Her debut in Tv Industry
नाकिया हाजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोरंजन जगत में आपने शुरुआत कैसे की?
मेरे भाई अली हाजी बाल कलाकार रहे हैं उन्होंने ‘पार्टनर’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों में काम किया है। मुझे हमेशा से ही अभिनय करना था। मैंने ऑडिशन देना शुरू किया और करीब सत्तर से ज्यादा ऑडिशंस दिए। मैंने एक एजेंसी ज्वाइन की और मैंने मॉडलिंग शुरू की। फिर मैंने एक म्यूजिक वीडियो किया और आज यहां आप सभी के सामने हूं।

विज्ञापन
Show Shaitani Rasmein star Naqiah Haji Interview with amarujala Actress talks About Her debut in Tv Industry
नाकिया हाजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘शैतानी रस्में’ दूसरी पारलौकिक कहानियों से अलग कैसे है?
मैंने जितने भी धारावाहिक देखे हैं, उनमें कोई भी कहानी रीति-रिवाजों को लेकर नहीं है। यह बिल्कुल ही नया विचार है, जिसमें नवीनता के साथ-साथ अपनी संस्कृति के साथ भी खासा जुड़ाव है। एक भारतीय होने के नाते हम रीति-रिवाजों को बहुत महत्व देते हैं। यह शो रोमांस, थ्रिलर, हॉरर का एक उत्तम समामेलन है। आप कह सकते हैं कि मनोरंजन के सभी मसालों को मिलाकर कुछ तो बहुत अच्छा बन के तैयार हुआ है।
आयरा और नूपुर की शादी से पाकिस्तान के मौलवी को हुई तकलीफ, बोले- इस्लाम ऐसे किसी...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed