बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का जन्म 14 मई को मुंबई में हुआ था। जरीन ने सलमान खान की फिल्म वीर से डेब्यू किया था। आज भले ही जरीन खान स्लिम लुक में दिखती हैं लेकिन स्कूल-कॉलेज के दिनों में उनका वजन करीब 100 किलो से ज्यादा था। असल में स्कूल के दिनों में वो काफी जंकफूड खाया करती थीं। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने वजन कम करने के लिए खूब मेहनत की। नतीजा रहा कि आज वो बिल्कुल फिट दिखती हैं। केवल जरीन ही नहीं ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने खुद को 'फैट से फिट' में कन्वर्ट कर लिया।
2 of 10
sonam kapoor
- फोटो : social media
सबसे पहले बात करते हैं सोनम कपूर की। स्टाइल आइकल सोनम कपूर का वजन फिल्मों में आने से पहले 86 किलो था। सावरियां साइन करने के बाद उन्होंने 30 किलो वजन कम किया। एक इंटरव्यू में सोनम ने बताया कि 'मां की मदद से मुझे वजन कम करने में मदद मिली। चॉकलेट, आइसक्रीम और फ्राइड चीजों से मैंने खुद को पूरी तरह दूर कर लिया।
3 of 10
bhumi pednekar
- फोटो : file photo
फिल्म दम लगाके हईशा से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के पहले और अब के लुक में जमीन-आसमान का फर्क आ गया है। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने 27 किलो वजन घटाया। पहली फिल्म के वक्त उनका वजन करीब 75 किलो था।
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक लंबे समय बाद जब पब्लिकली दिखे तो उन्हें हर कोई हैरान रह गया। ऐसा इसलिए क्योंकि अब वो पहले से फिट दिख रहे थे। सतीश कौशिक ने 25 किलो वजन कम किया था। लॉस एंजेलिस के डॉक्टर क्रिश्चियन मिडलटन ने इस काम में उनकी मदद की। डॉक्टर के कहे अनुसार ही उन्होंने डाइट और वर्कआउट प्लान बनाया और उसे फॉलो किया।
5 of 10
Parineeti Chopra
- फोटो : social media
परिणीति चोपड़ा ने तो अपने वजन बढ़ने की वजह से लंबे समय तक फिल्मों से किनारा कर लिया था। उन्होंने करीब 28 किलो वजन घटाकर सभी को इंप्रेस कर दिया था। जब वह 25 साल की थीं, तब उनका वजन 86 किलो तक पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि उनका वजन बहुत तेजी से बढ़ता है इसलिए वह अब अपनी डाइट को लेकर पहले से ज्यादा सचेत रहती हैं।