बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम शादी के बाद से ही लगातार खबरों में बनी हुई हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाने वाली यामी गौतम ने अपनी एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में यामी का लुक डराने वाला है। दरअसल, हाल ही में उनकी फिल्म भूत पुलिस रिलीज हुई है। यामी ने फिल्म में माया का किरदार निभाया है। इस रोल को शूट करने के लिए यामी ने बेहद मेहनत की है। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए किया है। यामी गौतम ने अपने मेकअप और शूटिंग से पहले के कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जिसके लिए उन्हें तैयार होने में 3 घंटे से ज्यादा का समय लगता था।
PHOTO: यामी गौतम का खुलासा, तीन घंटे में बनती थीं 'भूतनी', रोज नंगे पैर ठंड में करती थी शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 15 Sep 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन