टॉलीवुड सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जन का 29 अगस्त को 59 वां जन्मदिन है। वह साउथ की फिल्मों के बादशाह माने जाते हैं। उनका बेटे नागा चैतन्य भी फिल्मों में कमाल कर रहे हैं।पिछले साल ही नागा ने टॉलीवुड की ही खूबसूरत एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु से शादी की है। बता दें कि साउथ की फिल्मों का क्रेज अब हिंदी फिल्म सिनेमा के दिवानों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में टॉलीवुड और कॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार है जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं और अब उनके बेटे भी फिल्मों में बड़ा धमाल कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही बाप-बेटे की सुपरहिट जोड़ियों के बारे में...
मलयालम सिनेमा के एकमात्र पॉपुलर एक्टर मोहनलाल की तूती तमिल और तेलुगू सिनेमा भी बोलती है। उन्हें सुपरहिट तेलुगू फिल्म 'जनता गैराज' में मुख्य किरदार में देखा गया था। मोहनलाल की उम्र 57 साल है लेकिन आज भी उनकी दमदार एक्टिंग का जलवा कायम है।वहीं, उनके बेटे प्रणव मोहनलाल ने बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी जिसमें साल 2001 में आई उनके पिता की फिल्म 'ओनामन' में उन्हें चाइल्ड रोल में देखा गया था।
3 of 6
indramuni and ntr rama rao
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर रामा राव बहुत धूम मचा रहे हैं। उनकी 2016 में आई सुपरहिट फिल्म 'जनता गैराज' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। जूनियर एनटीआर एक एंग्री यंग मैन एक्टर हैं और वह अपनी हर फिल्म में बहुत ही गंभीर किरदारों में नजर आते हैं। वहीं, उनके पिता का नाम नंदमुरी हरिकृष्णा है जो 60 के दशक के सुपरहिट एक्टर रह चुके हैं। साथ ही नंदमुरी को पॉलीटिकल बैंकग्राउंड भी बेहद मजबूत है।
4 of 6
chiranjeevi and ramcharan
साल 2002 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इंद्रा द टाइगर' से फेमस हुए एक्टर चिरंजीवी तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साथ ही वह राजनीति के भी मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वह कांग्रेस पार्टी से ताल्लुकात रखते हैं और खुद उन्होंने 2008 में प्रजा राज्यम नाम से पार्टी बनाई थी। बता दें कि उनके बेटे रामचरण तमिल सिनेमा में पिता की तरह कई हिट फिल्में दे रहे हैं। रामचरण ने फिल्म मगधीरा, येवूदा और ध्रूवा जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। साथ ही हाल में आई फिल्म रंगस्थलम भी काफी हिट साबित हुई थी।
साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर सत्यराज को लोग भले ही उनके असली नाम से ना जानते हो लेकिन ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' में कटप्पा का रोल प्ले करने वाले सत्यराज को आज पूरी दुनिया जानती है। फिल्म 'बाहुबली' से पहले सत्यराज को रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता के किरदार में देखा गया था। बता दें कि सत्यराज के बेटे सीबी सत्यराज तमिल सिनेमा के जाने-माने चेहरे हैं।