फिल्म निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा ने 'गदर 2' में अपनी अदाकारी से खूब वाहवाही लूटी थी। इसके बाद वह अपने पिता की फिल्म 'वनवास' में दिखे थे। फिल्म में उनके साथ नाना पाटेकर और सिमरत कौर भी थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। हाल ही में उत्कर्ष ने फिल्म के न चलने की वजह और अपने करियर की नई योजनाओं पर खुलकर बात की।
Bollywood Movies: 'फुले' से पहले जातिगत भेदभाव पर बनीं ये फिल्में, परदे पर दिखी समाज में फैले भेदभाव की सच्चाई
2 of 5
उत्कर्ष शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @iutkarsharma
क्यों नहीं चली ‘वनवास’?
स्क्रीन मैगजीन से बातचीत में उत्कर्ष ने साझा किया कि 'वनवास' की असफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी रिलीज की टाइमिंग थी। फिल्म को 'पुष्पा 2' और 'बेबी जॉन' जैसी बड़ी फिल्मों के साथ स्क्रीन के लिए कड़ा मुकाबला करना पड़ा। पहले हफ्ते में कुछ दर्शक बढ़े, लेकिन सीमित स्क्रीन्स की वजह से फिल्म अपनी पूरी क्षमता नहीं दिखा सकी। उत्कर्ष ने कहा कि 90-95% सिनेमाघर भरे थे, लेकिन स्क्रीन्स की कमी ने फिल्म को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी टक्कर से बचा जाना चाहिए, क्योंकि भारत में एक साथ कई बड़ी फिल्मों के लिए पर्याप्त स्क्रीन्स नहीं हैं।
Preity Zinta: अपनी टीम का मैच देखने से पहले प्रीति जिंटा की तबीयत खराब, रात भर नहीं आई नींद
3 of 5
फिल्म के बारे में जानकारी देते अभिनेता नाना पाटेकर साथ में सिमरत काैर और उत्कर्ष शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
ओटीटी पर लोगों ने फिल्म को किया पसंद
'वनवास' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उत्कर्ष ने माना कि ओटीटी पर स्क्रीन की कोई टक्कर नहीं होती, जिससे फिल्म को नया दर्शक वर्ग मिला। फिर भी उन्हें थिएटर में दर्शकों की तालियां और हंसी सुनने की कमी खली। उन्होंने कहा, "थिएटर की एनर्जी अलग होती है। ओटीटी पर फिल्म देखना वर्क-फ्रॉम-होम जैसा है, लेकिन दर्शकों का लाइव रिएक्शन मजेदार होता है।"
4 of 5
उत्कर्ष शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'वनवास' में काम करने की बताई वजह
उत्कर्ष ने इस बातचीत में आगे कहा कि उन्होंने 'वनवास' को इसलिए चुना, क्योंकि यह एक पारिवारिक और भावनात्मक कहानी थी, जो बड़े पर्दे के लिए बनी थी। ऐसी फिल्में अब सिनेमाघरों के लिए कम बन रही हैं। उन्होंने इसे एक खास मौका माना और इसकी कहानी ने उन्हें प्रोजेक्ट से जोड़ा।
5 of 5
उत्कर्ष शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@iutkarsharma
आगे किस तरह की फिल्मों में आएंगे नजर?
उत्कर्ष ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में भी खुलासा किया। वह दो अलग-अलग फिल्मों पर काम कर रहे हैं। एक पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म है, जबकि दूसरी शुद्ध एक्शन से भरपूर। उन्होंने कहा कि ये दोनों शैली उनके लिए चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन इनसे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।