सैफ अली खान की जिंदगी और लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं रही। अमृता सिंह के साथ उनके अफेयर और गुपचुप शादी ने ना सिर्फ उनके फैंस को हैरान कर दिया था बल्कि खुद पटौदी खानदान भी बेटे सैफ के अमृता से शादी के फैसले से चौंक गया था। अमृता उम्र में सैफ से 12 साल बड़ी थीं लेकिन सैफ को इसकी परवाह नहीं थी क्योंकि वो उनके प्यार में दीवाने हो गए थे। फिर दोनों के बीच में ऐसा क्या हुआ कि अलग हो गए और सैफ ने करीना से शादी कर ली।
2 of 7
saif ali khan and amrita singh
क्यों हुआ था सैफ-अमृता का तलाक
साल 2004 में पैसों और सैफ के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर हुए झगड़े की वजह से दोनों का तलाक हो गया था। कुछ समय पहले सैफ का एक इंटरव्यू सामने आया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने और अमृता के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। साथ ही अपनी बेबसी का भी इजहार किया था।
3 of 7
saif ali khan and amrita singh
यह इंटरव्यू साल 2005 का है। इससे एक साल पहले सैफ और अमृता का तलाक हुआ था। इंटरव्यू में सैफ कहते नजर आए, 'तलाक के बाद से मैं अपने बच्चों से नहीं मिला हूं। बार-बार मुझे मेरी औकात याद दिलाई जाती है। बुरा व्यवहार, ताने और गालियां, ये सब मैंने बर्दाश्त किया है। तलाक के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।'
4 of 7
अमृता सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ पर लगा था आरोप
तलाक के बाद अमृता ने एलिमनी ना देने का आरोप लगाया था। इस पर सैफ ने कहा था, 'मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपए देने थे। इसमें से 2.5 करोड़ मैं दे चुका हूं। इसके अलावा, मैं 1 लाख रुपए प्रति महीने की राशि अलग से दे रहा हूं। तब तक, जब तक कि बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता। मैं कोई शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं।'
5 of 7
saif ali khan and amrita singh
सैफ ने आगे कहा था, 'मैंने उससे वादा किया है कि मैं उसे बाकी के पैसे भी चुका दूंगा। मैं अपनी वाइफ की रिस्पेक्ट करता हूं। मेरे वॉलेट में बेटे इब्राहिम की फोटो है। जब मैं उसकी तस्वीर देखता हूं तो मुझे रोना आ जाता है। मुझे मेरे बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं है।