एक समय डिज़्नी टीवी की चर्चित अभिनेत्री रहीं बेला थॉर्न ने पिछले दिनों घोषणा की कि वो पोर्न दिखाने वाली वेबसाइट पोर्नहब के साथ मिलकर काम करेंगी ताकि 'रिवेंज पोर्न' को इससे दूर रख सकें। हम ओंटारियों के सडबरी में उनके किराये के घर में बैठे थे. यह लग्ज़री घर एक शांत कस्बे में जहां शरद ऋतु के चलते मैपल के पत्तों के गिरने का दौर शुरू हो गया है। थॉर्न तीन महीने के लिए यहां आई हैं। मिकी रुरके के साथ वे फिल्म 'गर्ल' में काम कर रही हैं जिसमें वो एक ऐसी युवा महिला की भूमिका निभा रही हैं जो अपने होमटाउन पहुंचकर अपने पिता का कत्ल करना चाहती है जिसने उसका उत्पीड़न किया था।
डिज्नी स्टार बेला थॉर्न क्यों बनाने लगीं पोर्न फिल्में?, मिल चुका है एडल्ट फिल्म के लिए अवॉर्ड
हमारे साथ बातचीत के दौरान एक समय ऐसा आया जब बेला थोर्ने रोने लगती हैं। उनका एक पालतू ऑस्ट्रेलियन शेपर्ड कुत्ता, उनके घुटने के चारों ओर परेशान होकर घूमने लगता है। हम उनसे स्लट-शेमिंग, अवसाद, सोशल मीडिया पर बुली किए जाने पर बात कर चुके थे। इस पर भी बात हो चुकी थी कि कैसे उनके चेहरे को इस्तेमाल करके हजारों फर्ज़ी पोर्न वीडियो बना दिए गए। इस बारे में थॉर्न ने कहा, "इस तरह की बातें मुझे बहुत उदास कर देती हैं। मुझे दुनिया से नफऱत होने लगती है।" लेकिन इनमें से किसी बात को लेकर उनकी आंखों से आंसू नहीं निकले थे।
चाइल्ड मॉडल का सफर
एक साल हो चुका है जब 22 साल की बेला थॉर्न ने दुनिया के सामने अपना दिल खोलकर रख दिया था। उन्होंने अपने जीवन में उत्पन्न निराशा, अकेलेपन और यौन उत्पीड़न के अनुभवों पर आधारित बेहद निजी कविताएं लिखीं और इन कविताओं को सिरीज़ के तौर पर अपनी पहली पुस्तक 'द लाइफ़ ऑफ़ अ वॉनबी मुग़ल-मेंटल डिसरे' का प्रकाशन कराया था। वह बताती हैं कि जब महज नौ साल की थीं तभी एक मोटरबाइक हादसे में उनके पिता का निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद उनका चाइल्ड मॉडल वाला करियर तेजी से आगे बढ़ा और वे डिज़्नी चैनल के कॉमेडी सीरियलों में दिखने लगीं।
वह रोमांटिक अटेंशन पाने की चाहत और अपनी सेक्शुअल लाइफ़ को लेकर मीडिया के बहुत तवज्जो दिए जाने पर विचार करती हैं। वह कहती हैं, "क्या ये इसलिए हुआ कि पूरी ज़िंदगी में मेरा शोषण होता रहा? बहुत कम उम्र में ही सेक्स से मेरा वास्ता हो गया था। क्या इसी कारण मुझे लगता था कि मेरे पास स्वाभाविक तौर पर बस यही एक चीज है?" उनकी कविताओं का संकलन, जिसमें उन्होंने कई शब्दों की स्पेलिंग को गलत ही रहने दिया है, प्रकाशन के कई सप्ताह बाद अभी भी अमेजन की बेस्टसेलर सूची में शामिल है। इस साल जून में, किताब के प्रमोशन के सिलसिले में कहीं बाहर गईं थीं। तब बेला को एक ऐसे नंबर से टेक्स्ट मेसेज मिले जिन्हें वह पहचान नहीं पा रही थीं लेकिन इन संदेशों से उनका सिर चकराने लगा था।
बेला याद करते हुए बताती हैं, ''मैं एक इंटरव्यू से बाहर निकल रही थी। मैं लगभग रो रही थी। किताब के बारे में बात कर रही थी और तब मैंने अपना फोन देखा और मुझे अपनी नग्न तस्वीर नजर आई।'' ये वो तस्वीर है जो उन्होंने एक बार अपने पूर्व प्रेमी को भेजी थी। इसे देख बेला सकते में आ गई थीं। उन्होंने अपने मैनेजर को फोन किया और फिर एजेंट को फोन करके सलाह मांगी।इसके बाद एक दिन सुबह-सुबह फिर उनके फ़ोन पर मेसेज का अलर्ट आया और भी कई दूसरे टॉपलेस फ़ोटो उनके इनबॉक्स में आ चुके थे। इस बार तस्वीरें उनकी कुछ मशहूर दोस्तों की भी थी।