सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की कथित आत्महत्या के बाद से 'रिया चक्रवर्ती' (Rhea Chakraborty) का नाम सुर्खियों में है। इससे पहले शायद ही कभी किसी ने रिया के बारे में इतनी गहराई से जानने की कोशिश की होगी। अब सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं रिया और सुशांत से क्या था उनका रिश्ता...
2 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी। वह इस शो की विजेता तो नहीं बन सकी और रनरअप बनकर उन्हें संतोष करना पड़ा। उसके बाद वह एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं।
इसके बाद रिया ने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। ये वही फिल्म है जिसमें अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। रिया आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम 'ओए हीरिये' में भी नजर आ चुकी हैं। रिया का नाम आदित्य रॉय कपूर से भी जुड़ चुका है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता था।
रिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म तुनेगा-तुनेगा से अपने अभिनय करियर का डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने निधि नाम की भूमिका अदा की थी। उसके बाद वह हिंदी फिल्म 'सोनाली केबल' में नजर आई। हालांकि रिया अभी भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिया महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी' से चर्चा में आईं। इससे पहले वह सोनाली केबल, बैंक चोर जैसी फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड बताया है। बीते दिनों ये जानकारी सामने आई थी कि रिया सुशांत के क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल करती थीं।