बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी रहीं जिनकी खूबसूरती की दुनिया दीवानी थी लेकिन एक समय बाद इन्होंने सिनेमा से दूरी बना ली। ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं प्रिया गिल... अब प्रिया गिल नाम सुनते ही भले आप उन्हें पहचानने में गलती करें लेकिन सिर्फ तुम वाली आरती का नाम लेते ही आपके दिमाग में वो मासूम चेहरा उतर आएगा।
गुमनामी की जिंदगी जी रहीं प्रिया गिल
''पहली पहली बार मोहब्बत की है'' गाने में जब वो सूट पहनकर आती हैं तो हर किसी की नजर उनपर ही ठहर जाती है। लेकिन अब प्रिया ग्लैमर की दुनिया से गायब हो गई हैं और गुमनामी की जिंदगी बिता रही हैं। प्रिया गिल ने 1996 में 'तेरे मेरे सपने' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी नजर आए थे। लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन प्रिया की मासूमियत ने सभी का दिल जीत लिया।
2 of 5
Priya Gill
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रिया गिल ने इस फिल्म के जरिए इतनी लोकप्रियता बटोरी कि बाकी हीरोइनें भी पीछे छूट गईं। प्रिया गिल की ये पहली फिल्म नहीं थी लेकिन जो पहचान उन्हें इस फिल्म ने दी वो उन्हें बाकी फिल्मों से नहीं मिली। आज भी प्रिया गिल को 'सिर्फ तुम' की उस भोली-भाली और सीधी-सादी लड़की के रूप में याद किया जाता है लेकिन आज ये हीरोइन बॉलीवुड से नदारद है।
3 of 5
Priya Gill
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रिया गिल मिस इंडिया 1995 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान, सुष्मिता सेन से लेकर संजय कपूर और नागार्जुन तक के साथ काम किया। फिल्म 'जोश' में तो उन्होंने शाहरुख खान की प्रेमिका का रोल किया था। फिल्म हिट रही लेकिन इससे प्रिया गिल के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ।
4 of 5
Priya Gill
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में जब फिल्में नहीं चली तो वो रीजनल फिल्में करने लगीं। पहले मलयालम में 'मेघम' की। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। बॉलीवुड में प्रिया का सफर सिर्फ 10 साल तक ही रहा लेकिन उन्होंने तेरे मेरे सपने, सिर्फ तुम और जोश जैसी हिट फिल्में भी अपने नाम की थी।
5 of 5
Priya Gill
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रिया आखिरी बार साल 2006 मे फिल्म 'भैरवी' में देखी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अब प्रिया शादी करके डेनमार्क में सेटल हो गई हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।