बॉलीवुड सितारों को उनके अभिनय और लुक्स के लिए दर्शकों की तरफ से बहुत प्यार और सम्मान मिलता है। हालांकि कई बार उन्हीं सितारों का नाम विवादों से भी जुड़ जाता है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान भी अक्सर विवादों में फंस जाते हैं। साल 2010 में सैफ को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इस सम्मान के बाद सैफ चर्चा में बने हुए थे हालांकि इसके साथ ही उन पर अवार्ड खरीदने का आरोप भी लगा था।
2 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : Instagram
पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित होना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत गर्व की बात है। सैफ अली खान भी ये सम्मान पाकर बेहद खुश थे। हालांकि अरबाज खान के चैट शो 'पिंच बॉय अरबाज खान' में सैफ ने एक सोशल मीडिया यूजर का कमेंट पढ़ा था जिसने उन पर अवॉर्ड खरीदने का आरोप लगाया था।
3 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरबाज खान के इस शो में मेहमान बनकर आए सैफ अली खान ने करियर, शादी, बच्चे , विवाद को लेकर कई खुलासे किए थे। सैफ उस वक्त सोशल मीडिया पर नहीं थे इसलिए अरबाज उन्हें सोशल मीडिया पर लिखे गए कमेंट पढ़वा रहे थे। एक पोस्ट में सैफ के बारे में एक यूजर ने लिखा था,'दो कौड़ी का ठग जिसने पद्मश्री अवॉर्ड खरीदा'। सैफ ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'मैं दो कौड़ी का ठग तो नहीं हूं और जहां तक पद्मश्री अवॉर्ड खरीदने की बात है तो मुझे लगता है कि ये संभव ही नहीं है। भारत सरकार को घूस देना मेरे हाथ से बाहर की बात है। आपको इस बारे में सीनियर लोगों से पूछना चाहिए'।
4 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शो के दौरान ही सैफ ने ये भी बताया था कि वो पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने के बारे में सोच रहे थे। सैफ ने कहा, 'मैं उस अवॉर्ड को लेना नहीं चाहता था। इंडस्ट्री में बहुत से लोग हैं जो मुझसे ज्यादा इस अवॉर्ड के हकदार हैं। कई सीनियर कलाकार हैं जिन्हें ये सम्मान नहीं मिला है। ये मेरे लिए शर्मनाक था'।
आगे सैफ ने कहा, 'मैंने सोचा कि इसे लौटा दूं लेकिन मेरे पापा ने मुझे बताया कि उन्हें नहीं लगता कि मैं इस स्थिति में हूं कि भारत सरकार को ना कह सकूं। मैंने खुशी खुशी अवॉर्ड ले लिया। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में लोग जब पीछे मुड़कर देखें तो उन्हे ये एहसास हो कि जो काम इस शख्स ने किया उसके लिए इसे सम्मान मिलना चाहिए'।