फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्साः वो शख्स जिसके लिए एक दूसरे से लड़ पड़ी थीं ऐश्वर्या और मनीषा, विश्व सुंदरी के तो निकल गए थे आंसू

Sun, 25 Apr 2021 12:53 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Apr 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
When Aishwarya Rai Bachchan Was Crying Because Of Manisha Koirala For This Reason
ऐश्वर्या राय और मनीषा कोइराला

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बीच अनबन की खबरें कोई बड़ी बात नहीं है। अक्सर सेट पर काम करते हुए दो एक्ट्रेसेस के बीच लड़ाई और गर्मागर्मी की सुर्खियां खूब रही हैं। लेकिन दो अभिनेत्रियां ऐसी भी रही हैं जिनके बीच इतना भयंकर झगड़ा हुआ था कि एक अभिनेत्री रो पड़ी थी। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मनीषा कोइराला और ऐश्वर्या राय के झगड़े के बारे में। जी हां, ऐश और मनीषा के बीच ऐसी लड़ाई हुई थी कि दोनों ने इसे लेकर इंटरव्यू तक दे दिया था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर किस शख्स की वजह से ये झगड़ा हुआ था और आखिर क्यों इस झगड़े के बाद ऐश्वर्या राय रो पड़ी थीं।

When Aishwarya Rai Bachchan Was Crying Because Of Manisha Koirala For This Reason
ऐश्वर्या राय और मनीषा कोइराला

ऐश्वर्या राय और सलमान की अधूरी प्रेम कहानी के चर्चे तो काफी मशहूर हुए थे। लेकिन ऐश सलमान से पहले किसी और को डेट कर रही थीं इस बात का खुलासा मनीषा के एक इंटरव्यू में हुआ था। मनीषा कोइराला ने ऐश्वर्या राय और मशहूर मॉडल राजीव मूलचंदानी का नाम जोड़ा था। मनीषा कोइराला ने ऐश की शादी के बाद एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इस बात को बताया था और उसके बाद ऐश ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी। 

When Aishwarya Rai Bachchan Was Crying Because Of Manisha Koirala For This Reason
ऐश्वर्या राय और राजीव मूलचंदानी

राजीव उस समय मॉडलिंग की दुनिया का जाना माना चेहरा थे और वो मनीषा कोइराला के भी दोस्त हुआ करते थे। मनीषा ने एक मैग्जीन के इंटरव्यू में कहा था कि राजीव मूलचंदानी ने ऐश्वर्या राय को छोड़कर उन्हें चुना। ऐश्वर्या राय के लिए ये बात बहुत बड़ी थी, क्योंकि उस वक्त ऐश्वर्या का करियर शुरू हो रहा था। ये मामला 1994 का है जब मनीषा ने एक फिल्म मैगजीन को बताया था कि वह राजीव को डेट कर रही हैं और उनके साथ रिलेशन में आने के लिए राजीव ने ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Aishwarya Rai Bachchan Was Crying Because Of Manisha Koirala For This Reason
ऐश्वर्या राय

इसके बाद साल 1999 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने पूरी घटना पर अपना पक्ष भी रखा था और कहा था कि राजीव उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और उससे आगे कुछ भी नहीं। उन्होंने राजीव से कहा था कि वे अपनी लव स्टोरी का हिस्सा उन्हें न बनाएं।  

विज्ञापन
When Aishwarya Rai Bachchan Was Crying Because Of Manisha Koirala For This Reason
ऐश्वर्या राय और मनीषा कोइराला

ऐश्वर्या ने कहा था कि दो महीने बाद राजीव और मनीषा अलग हो गए थे, जबकि मनीषा हर दूसरे महीने किसी अलग लड़के को डेट करती हैं इतना ही नहीं, मनीषा ने तो यहां तक कहा था कि, उन्होंने वो लव लेटर देखे हैं, जो राजीव ने ऐश्वर्या को लिखे थे। तब ऐश्वर्या ने कहा था कि ये मेरे लिए किसी झटके से कम नहीं है। यह सब सुनकर मैं बहुत रोई थी। ऐश्वर्या ने कहा था कि मनीषा ने रेखा और श्रीदेवी जैसी अपनी सीनियर्स की कद्र नहीं की तो मेरी क्या बिसात है। फिर भी मैं चाहती हूं कि वह खुश रहें और अपनी लाइफ में सेटल हो जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed