फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बैड मैन' से लेकर 'मोना डार्लिंग'... फिल्मी खलनायकों के यादगार तकिया कलाम

Sun, 25 Apr 2021 12:51 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 25 Apr 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Amrish Puri to Ranjeet these famous bollywood villains and their catchphrases we can not forget ever
बॉलीवुड के खलनायक - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं बॉलीवुड में दमदार अभिनय करने वाले सितारे और एक शानदार कहानी फिल्म को हिट कराने के लिए काफी होते हैं। हालांकि 70 से 90 के दशक में एक खास किरदार ऐसा भी होता था जिसके बिना फिल्म की कहानी ही अधूरी मानी जाती थी। वो किरदार होता था फिल्म के खलनायक का जिसे हराए बिना फिल्म का हीरो, हीरो साबित नहीं हो पाता था। आज के दौर में भी खलनायक देखने को मिल जाते हैं लेकिन उनमें वो बात नहीं दिखती जो पुराने दौर में हुआ करती थी। बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता रहे हैं जिन्होंने खलनायक के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। सिर्फ इतना ही नहीं बॉलीवुड के इन खलनायकों के तकिया कलाम भी काफी मशहूर हुए थे। तो चलिए आपकी कुछ पुरानी यादें करते हैं और बताते हैं मशहूर खलनायकों और उनके अमर हो चुके तकिया कलाम के बारे में।

Amrish Puri to Ranjeet these famous bollywood villains and their catchphrases we can not forget ever
अमरीश पुरी - फोटो : फाइल
अमरीश पुरी

बात अगर खलनायकों की हो रही हो तो अमरीश पुरी का नाम आना लाजिमी है। अमरीश पुरी ने बॉलीवुड की फिल्मों में कई सकारात्मक किरदार भी निभाए थे, लेकिन विलेन के किरदार में उन्होंने दर्शकों को जो खौफ का मंजर दिखाया था उसे कोई भूल नहीं सकता। अमरीश पुरी ने दामिनी, मिस्टर इंडिया, गदर, नायक, करण-अर्जुन जैसी फिल्मों में खलनायक के किरदार निभाए थे। उनके कई तकिया कलाम रहे जो आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं।

(मिस्टर इंडिया) मोगैम्बो खुश हुआ

(तहलका) ऊपरवाला रॉन्ग हो सकता है लेकिन डॉन्ग कभी रॉन्ग नहीं होता
Amrish Puri to Ranjeet these famous bollywood villains and their catchphrases we can not forget ever
रंजीत - फोटो : Social media
रंजीत

70-80 के दशक की कई सुपरहिट फिल्मों में रंजीत ने खलनायक की भूमिका अदा की थी। वो फिल्मों में हीरोइनों को अगवा करने और हीरो की बहन के साथ जबरदस्ती करने वाले सीन ज्यादातर फिल्माया करते थे। वो ऐसी दमदार अदाकारी करते थे कि फिल्म की हीरोइन से लेकर फिल्म देख रही लड़कियां तक उनसे डर जाया करती थीं। रंजीत के कुछ तकिया कलाम ऐसे थे जो काफी मशहूर हुए थे।

इतनी अच्छी चीज भगवान के लिए कैसे छोड़ दूं....

और चिल्ला, यहां तेरी चीख सुनने वाला कोई नहीं है...

और सबसे क्लासिक एक्सप्रेशन- आये........

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amrish Puri to Ranjeet these famous bollywood villains and their catchphrases we can not forget ever
अमजद खान
अमजद खान

फिल्म 'शोले' का हर एक किरदार ऑइकोनिक था लेकिन गब्बर के बिना तो फिल्म की कहानी ही अधूरी थी। इस फिल्म में अमजद खान ने खुंखार डाकू गब्बर सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके कई डायलॉग काफी मशहूर हुए थे और उनके तकिया कलाम तो आज तक हर किसी को याद है।

जो डर गया समझो मर गया

ये हाथ हमको दे दे ठाकुर

कितने आदमी थे

 
विज्ञापन
Amrish Puri to Ranjeet these famous bollywood villains and their catchphrases we can not forget ever
प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा

प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के उन खुंखार खलनायकों में से एक रहे जिनकी हंसी में भी दहशत टपकती थी। हीरो की हारता देखते हुए और हीरोइन को परेशान करते हुए उनके चेहरे पर जो चमक आती थी उससे फिल्म देख रहे दर्शक तक घबरा जाते थे। उनके कुछ डायलॉग ऐसे सुपरहिट हुए कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।

(बॉबी) प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा

(सौतन) मैं वो बला हूं जो शीशे से पत्थर को तोड़ता हूं

कर भला तो हो भला

नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed