फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीव कुमार की एक हरकत से इस कदर बौखलाई हीरोइन, सरेआम जड़ दिया था चांटा

Wed, 17 May 2017 09:58 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Wed, 17 May 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
When actress Nutan slapped Sanjeev Kumar publicly
किस्से शूटिंग के
एक्ट्रेस नूतन की संजीव कुमार के साथ काफी अच्छी ट्यूनिंग थी। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी थी। फिर ऐसा क्या हुआ था कि नूतन ने सरेआम संजीव कुमार को जारदार थप्पड़ मार दिया था ?


क्या था पूरा मामला ?
When actress Nutan slapped Sanjeev Kumar publicly
किस्से शूटिंग के
ये बात तब की है जब नूतन खुद को फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं। उस वक्त संजीव कुमार भी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बने हुए थे। नूतन के बारे में एक बात कही जाती थी, वो ये कि वो अपने को-स्टार्स और सेट पर मौजूद लोगों से ज्यादा बात नहीं करती थीं।
When actress Nutan slapped Sanjeev Kumar publicly
किस्से शूटिंग के
उन्हीं दिनों संजीव कुमार को नूतन के साथ फिल्म 'देवी' में साइन किया गया। शुरुआत में नूतन और संजीव कुमार एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छे संबंध बन गए। दोनों की जबरदस्त ट्यूनिंग चर्चा का विषय बन गई थी..और इसी ट्यूनिंग को कुछ लोगों ने अफेयर का नाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
When actress Nutan slapped Sanjeev Kumar publicly
किस्से शूटिंग के
मीडिया जगत में नूतन और संजीव कुमार की दोस्ती को खूब नमक-मिर्च लगाकर, अफेयर का नाम देकर छापा जाने लगा। नूतन उस वक्त शादीशुदा थीं। उनके पति लेफ्टिनेंट रजनीश बहल काफी सख्त मिजाज के थे। उन्हें जरा भी पसंद नहीं था कि नूतन फिल्मों में काम करें लेकिन नूतन की इच्छा की खातिर वो मान गए। हालांकि उन्होंने नूतन के सामने कुछ शर्तें रखी थीं।
विज्ञापन
When actress Nutan slapped Sanjeev Kumar publicly
किस्से शूटिंग के
ऐसे में जब उनके कानों में नूतन और संजीव कुमार के अफेयर से जुड़ी खबरें पड़ीं तो उनका पारा हाई हो गया। घर में नूतन और उनके पति के बीच खूब क्लेश हो रहा था और इसका असर नूतन की प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed