कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए जुटे सितारों ने लोगों की मदद करने का जो बीड़ा उठाया है उसमें अभिनेता विवेक ओबेरॉय और गायक कैलाश खेर का नाम भी पहली कतार में शामिल हो गया है। इन सितारों ने एड-टेक स्टार्ट-अप ‘बड़ा बिजनेस’ के साथ मिलकर आई एम ऑक्सीजन मैन नाम की मुहिम शुरू की है। विवेक ओबेरॉय, कैलाश खेर फाउंडेशन और इस्कॉन फाउंडेशन के सहयोग से शुरू हुई इस मुहिम ने पहले दिन साढ़े सात करोड़ रुपये जुटा लिए।
2 of 5
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहते हैं, “यह एक असाधारण पहल है और मैं व्यक्तिगत रूप से मानता हूं कि इस अभियान के पीछे का दर्शन मेरी सोच से मेल खाता है। यह अभियान इस बात को दोहराता है कि आज लोग एक-दूसरे की ताकत और समर्थन के सबसे मजबूत स्तंभ बन गए हैं; और यही एकमात्र तरीका है जिससे हम एक साथ इस महामारी से बच सकते हैं। मुझे इस नेक अभियान को अपना समर्थन दे पाने की खुशी हो रही है।”
3 of 5
कैलाश खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पहल को समर्थन देते हुए कैलाश खेर फाउंडेशन के संस्थापक गायक कैलाश खेर ने कहा, “हमारी नींव हमेशा लोगों की मदद करने में विश्वास करती है। इसलिए, इस अनूठी पहल में साझेदारी करना खुशी की बात है। हम उम्मीद करते हैं कि अधिक से अधिक लोग और संगठन प्रेरणा लेंगे और एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आएंगे।”
4 of 5
कैलाश खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस अभियान के तहत इस्कॉन के साथ मिलकर दिल्ली के द्वारका में कोविड -19 रोगियों के लिए 200 बेड का अस्थायी अस्पताल शुरू किया गया है। जल्द ही इसकी क्षमता को दस गुना करने की बात चल रही है। डॉक्टरों और नर्सों की एक समर्पित टीम प्रदान करने से लेकर पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने तक यहां मरीजों को सब कुछ मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है।
5 of 5
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य सभी क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाने और इस कठिन समय में देश का समर्थन करने के लिए उन्हें प्रेरित करना है। सच्चा सुपरहीरो वही है जो लोगों की जान बचाता है, चाहे उसकी सामाजिक, आर्थिक या दूसर पृष्ठभूमि कुछ भी हो। दैनिक वेतन भोगी से लेकर व्यवसायी तक और छात्र से गृहिणी तक हर कोई किसी की जान की रक्षा कर सकता है और सुपर हीरो बन सकता है।