साल 2022 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर प्रतिक्रिया दी है। एक कार्यक्रम के दौरान निर्देशक ने हैशटैग बायकॉट बॉलीवुड पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, किसी भी फिल्म के मुख्य अभिनेताओं और अन्य कलाकारों को शूटिंग के दौरान दर्शकों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। न की उनकी भावनाओं का मजाक उड़ाना चाहिए।
2 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक कहते हैं, "बहिष्कार करना एक व्यक्तिगत अधिकार है। हम नारीवादी, आदिवासी, पशु अधिकारों की बात करते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि किसी भी चीज का बहिष्कार करना एक व्यक्तिगत अधिकार है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि यूं अचानक बहिष्कार की स्थिति आई क्यों? अगर कोई टूथपेस्ट बेचने वाली कंपनी, अपने ही ग्राहकों का मजाक उड़ाने लगे, और बोले कि जो कोई भी इस टूथपेस्ट का उपयोग कर रहा है वह सब इडियट्स हैं। तो आप कितने दिनों तक उस टूथपेस्ट का इस्तेमाल करेंगे? मुझे लगता है कि यह आत्मनिरीक्षण की बात है। इस बात पर विचार करना चाहिए कि आज यह स्थिति क्यों आई है।"
3 of 4
विवेक अग्निहोत्री - द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म का बहिष्कार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "बहिष्कार बहुत फिल्मों का होता है। द कश्मीर फाइल्स काे बॉलीवुड ने, क्रिटिक्स ने, मीडिया ने, एक्जीबिटर्स ने, सब ने बायकॉट कर दिया था। लेकिन अगर आपकी फिल्म ईमानदार है ... दुनिया की कोई ताकत उससे रोक नहीं सकती।"
4 of 4
पठान फिल्म में शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद से ही कई अपकमिंग फिल्म का बहिष्कार होने लगा है। ऋतिक रोशन ने जैसे ही आमिर खान की फिल्म के सपोर्ट में बयान दिया वैसे ही सोशल मीडिया पर उनकी आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' को बायकॉट करने का ट्रेंड चल पड़ा। 'लाल सिंह चड्ढा' में शाहरुख खान का कैमियो देखने के बाद उनकी फिल्म 'पठान' को बायकॉट करने की मांग उठने लगी। वहीं रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया।