हाल ही में माता पिता बने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए हैं। दोनों सितारे अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। मुंबई में दोनों का आलीशान घर है। चलिए आपको दिखाते हैं घर की इनसाइड तस्वीरें
किसी महल से कम नहीं हैं अनुष्का विराट का ये घर, देखें INSIDE तस्वीरें
विराट कोहली और अनुष्का का आलीशान घर मुंबई के वर्ली में है और उनके अपार्टमेंट का नाम Omkar 1973 है। शादी के बाद 2017 में ये दोनों इस घर में शिफ्ट हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीब 34 करोड़ है। अनुष्का और विराट का ये घर बिल्डिंग के 35वें फ्लोर पर है।
विरुष्का के घर की बालकनी बेहद खूबसूरत है। घर की बालकनी से सनसेट का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। अनुष्का कई बार बालकनी में बैठे अपनी तस्वीर साझा कर चुकी हैं। वहीं विराट ने अपने फैंस के लिए सनसेट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।
अनुष्का को प्रकृति से बहुत प्यार है। उन्होंने अपनी बालकनी में कई पेड़-पौधे लगा रखे हैं। वो खुद भी हर रोज इनकी देखभाल करती हैं। तस्वीर उन्होंने कुछ दिनों पहले साझा की थी और कहा था कि ये उनके दोस्त हैं।
सनसेट के साथ कॉफी का आनंद लेतीं अनुष्का शर्मा। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था कि 'सनसेट के साथ कॉफी, घर की बालकनी में कुछ यादों के साथ।'