विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों साउथ अफ्रीका में अपना दूसरा हनीमून एंज्वॉय कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की 50 प्रतिशत सेट वाली दुकान से कपड़े खरीदते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। जिसके लिए सोशल मीडिया पर दोनों का खूब मजाक उड़ाया गया था।
VIDEO: सड़क पर ये क्या करने लगे विराट-अनुष्का, दूसरे हनीमून का जबरदस्त वीडियो आया सामने
अब कुछ तस्वीरों के साथ अनुष्का-विराट का वीडियो भी सामने आया है। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इनमें से एक वीडियो में कोहली और शिखर धवन केपटाउन की सड़क पर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।
Guess who is up for Bhangra on the streets of Capetown! 😍❤️ A post shared by Virat Kohli (@viratkohli.club) on
वहीं दूसरी ओर अनुष्का बच्चों के साथ एयर बबल्स के मजे ले रही हैं। विराट और अनुष्का ने नया साल साउथ अफ्रीका में मनाया। विराट अपने टी20 मैच के लिए साउथ अफ्रीका में हैं। ये सिरीज 5 जनवरी को शुरू होगी।
A post shared by Virat Kohli FC ❤ (@viratkohli.one8) on
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी भी शेयर की थी। इस सेल्फी के साथ ही विराट-अनुष्का ने अपने फैंस को न्यू ईयर भी विश किया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुष्का इस हफ्ते साउथ अफ्रीका से वापस लौट आएंगी।