साल 2004 में आई फिल्म 'दिल मांगे मोर से' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सोहा अली खान भले ही फिल्मों में कुछ कमाल न कर पाई हों। लेकिन फिटनेस के मामले में वह बड़ी बड़ी एक्ट्रेस को मात देती नजर आती हैं। 43 साल की उम्र में सोहा ने खुद को शानदार तरह से मेंटेन किया हुआ है। जिससे उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। वह खुद को मेंटेन करने के लिए जमकर एक्ससाइज और योग करती हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे की इसमें क्या नई बात है? दरअसल, सोहा जिम में पसीना नहीं बहा रहीं, बल्कि घर की सीढ़ियों पर उन्होंने ऐसी एक्सरसाइज की जिसे देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे।
Social Media: सोहा अली खान ने सीढ़ियों पर किया ऐसा वर्कआउट, जिसे देख छूट जाएंगे पसीने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन