हिंदी और हॉलीवुड की मेगा बजट फिल्मों के लिए अरसे से इंतजार करते रहे दर्शकों का इंतजार गुरुवार 30 सितंबर को जेम्स बॉन्ड सीरीज की नई फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ से खत्म होने वाला है। बॉन्ड सीरीज की इस 25वीं फिल्म के साथ ही इसके हीरो डेनियल क्रेग बतौर जेम्स बॉन्ड इस फ्रेंचाइजी से दूर हो जाएंगे। नया जेम्स बॉन्ड कौन बनेगा, ये तो अभी तय नहीं हुआ है लेकिन इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए मची भगदड़ को देखते हुए एक और हॉलीवुड फिल्म ‘वेनम- लेट देयर बी कारनेज’ भी अब अपनी तय तारीख से एक दिन पहले यानी गुरुवार 14 अक्तूबर को रिलीज होगी। इस बीच ओटीटी हीरो विद्युत जामवाल की अगली फिल्म ‘सनक’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
Release dates 2021: अब एक दिन पहले आएगा ‘वेनम’, ओटीटी हीरो विद्युत जामवाल की ‘सनक’ का निकला मुहूर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी पिक्चर्स की अगली फिल्म फिल्म ‘वेनम- लेट देयर बी कारनेज’ को देश में अब 14 अक्तूबर से सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा। पहले ये फिल्म 15 अक्तूबर को रिलीज होने वाली थी। दशहरा इस साल 15 अक्तूबर को है और उसके एक दिन पहले नवमी की कई राज्यों में छुट्टी भी रहती है। इस त्योहारी सीजन का फायदा उठाकर फिल्म ‘वेनम- लेट देयर बी कारनेज’ को इसके वितरक 14 अक्तूबर को ही रिलीज करने जा रहे हैं। महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के 22 अक्तूबर को खुलने के साथ ही ये फिल्म इस दिन यहां भी रिलीज होगी। थ्रीडी, आईमैक्स और 4डीएक्स में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘वेनम- लेट देयर बी कारनेज’ को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल व तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा।
उधर, दशहरा पर ओटीटी स्टार विद्युत जामवाल की फिल्म ‘सनक’ की रिलीज फाइनल हो गई है। कोरोना संक्रमण काल में विद्युत को ओटीटी पर खूब प्यार मिला है और उनकी इसके पहले रिलीज हुई तीन फिल्मों में से ‘यारा’ और ‘खुदाहाफिज’ को दुनिया भर में लोगों ने खूब देखा भी और कमोबेश पसंद भी किया। हालांकि उनकी तीसरी ओटीटी फिल्म ‘द पॉवर’ लोगों को उतनी पसंद नहीं आई।
फिल्म ‘सनक’ को विपुल शाह ने जी स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया है और इस फिल्म से बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा की हिंदी सिनेमा में बोहनी हो रही है। फिल्म में नेहा धूपिया और चंदन रॉय सान्याल की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म को निर्देशित किया है कनिष्क वर्मा ने।
अब तक घोषित हुई तारीखों के हिसाब से साल 2021 का फिल्मी कैलेंडर ये है:
तारीख फिल्म
30 सितंबर नो टाइम टू डाई
1 अक्तूबर शिद्दत (डिजिटल रिलीज)
14 अक्तूबर वेनम: लेट देयर बी कारनेज
15 अक्तूबर रश्मि रॉकेट (डिजिटल रिलीज)
15 अक्तूबर सनक (डिजिटल रिलीज)
22 अक्तूबर भवई
4 नवंबर सूर्यवंशी
5 नवंबर इटर्नल्स
19 नवंबर बंटी और बबली 2
19 नवंबर ’घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ’
26 नवंबर सत्यमेव जयते 2
3 दिसंबर तड़प
10 दिसंबर चंडीगढ़ करे आशिकी
17 दिसंबर स्पाइडरमैन: नो वे होम
24 दिसंबर 83
24 दिसंबर पुष्पा पार्ट 1
31 दिसंबर जर्सी
31 दिसंबर सर्कस