फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय से पहचान बनाने वाली विद्या बालन का 1 जनवरी को जन्मदिन होता है। आज किसी भी महिला प्रधान फिल्म के लिए विद्या हर निर्देशक की पहली पसंद हैं। 'कहानी', 'डर्टी पिक्चर', 'इश्कियां' और 'पा' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी करने वाली विद्या बालन को एक समय में इस बात का डर सताने लगा था कि उन्हें कभी हल्की-फुल्की फिल्मों के भी ऑफर नहीं आएंगे।
2 of 6
vidya balan
- फोटो : social media
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल हर चुकीं विद्या बालन जब शुरुआत में फिल्मों में अभिनय के लिए संघर्ष कर रही थीं तब उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म में काम करने का मौका मिला था। हालांकि ये फिल्म किसी कारणवश बंद हो गई और इसके लिए विद्या बालन को जिम्मेदार ठहराया गया। साथ ही उन्हें मनहूस करार दिया गया।
3 of 6
vidya balan
- फोटो : instagram
एक इंटरव्यू में विद्या ने बताया था कि जब वह ट्रेन में सफर करते हुए थक जाती थीं तो सीट पाने के लिए कई बार प्रेग्नेंट होने की एक्टिंग करती थीं और अक्सर उन्हें सीट मिल जाया करती थी। डर्टी पिक्चर में शानदार डांस नंबर करने वाली विद्या को डांस करना पसंद नहीं है।
4 of 6
तुम्हारी सुलु-पोस्टर
- फोटो : T-Series
फिल्म 'हे बेबी' और 'किस्मत कनेक्शन' में बढ़े वजन और विद्या के पहनावे को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई। इस बात से विद्या इतनी निराश हुईं कि उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ देने का फैसला कर लिया। हालांकि अपने करियर की शुरुआत में 'परिनीता' और 'मुन्ना भाई...' जैसी फिल्मों के लिए विद्या की काफी तारीफ हुई थी।
विद्या बालन ने एक बार बताया था कि आमिर खान की वजह से उन्हें एक बार बहुत धक्का लगा था। दरअसल, विद्या एक शोक सभा में गई थीं । वहां इंडस्ट्री से केवल विद्या ही थीं। मीडिया से आए लोग उनकी तस्वीरें खींच रहे थे लेकिन जैसे ही आमिर खान वहां आए सारी मीडिया उन्हें धक्का देकर आमिर की तरफ चली गई।