नेटफ्लिक्स पर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की रिलीज के बाद से ही कभी उनके उस्ताद रहे निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा अपने इस शागिर्द को खूब निशाना बना रहे हैं। तंज कसते हुए हाल ही में उन्होंने ये भी कहा कि संजय को फिल्म संपादन बिल्कुल नहीं आता था और फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ का पहला ट्रेलर भी उन्होंने बहुत खराब काटा था।
2 of 7
1942 ए लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि ‘हीरामंडी’ का संपादन संजय लीला भंसाली ने खुद ही किया है। इसी कार्यक्रम में विधु ने ये भी कहा कि संजय तब सिर्फ संजय भंसाली थे, संजय लीला भंसाली नहीं बने थे। लेकिन, क्या आपको पता है कि खुद विधु विनोद चोपड़ा भी पहले विधु विनोद ही थे, विधु विनोद चोपड़ा नाम उन्होंने फ्रांसिस फोर्ड कोपोला जैसा भारी भरकम असर लाने के लिए बाद में अपनाया। यही नहीं विधु ने अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट बनी फिल्म ‘परिंदा’ के कैसेट पर उसके संवाद लेखक का नाम तक हटा दिया था!
3 of 7
परिंदा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘परिंदा’ के संवाद लेखक इम्तियाज हुसैन ‘अमर उजाला’ को एक खास बातचीत में बताते हैं, “जब मैं इस फिल्म का हिस्सा बना तो मुझे फिल्म की पटकथा का 16वां ड्राफ्ट मिला था। फिल्म में विलेन का नाम था पाट्या और इसे परेश रावल करने वाले थे। ये रोल नाना के पास कैसे गया इसका भी दिलचस्प किस्सा है। दो भाइयों की इस कहानी में बड़े भाई किशन का रोल सबसे पहले नसीरुद्दीन शाह को करना था। लेकिन, पूरी फिल्म सुनने के बाद उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी।”
4 of 7
खामोश-विधु विनोद चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विधु विनोद चोपड़ा की सिनेमाघरों में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘खामोश’ का पोस्टर अगर देखेंगे तो उसमें फिल्म के नाम के ऊपर लिखा है, रिटेन, प्रोड्यूस्ड एंड डायरेक्टेड बाय विधु विनोद। इम्तियाज बताते हैं, ‘फ्रांसिस फोर्ड कोपोला जैसा भारी भरकम नाम रखने के लिए ही उन्होंने अपना पूरा नाम विधु विनोद चोपड़ा लिखना शुरू किया। संजय भंसाली को भी यहीं से ये ख्याल आया और उन्होंने अपनी शुरुआती फिल्मों के बाद अपनी मां का नाम बीच में लगाना शुरू किया। लेकिन नाम में क्या रखा है, इसका एहसास मुझे तब हुआ जब फिल्म ‘परिंदा’ के संवादों के ऑडियो कैसेट बाजार में आए।’
Kshitij Zarapkar Dies: अभिनेता-लेखक और मशहूर निर्देशक क्षितिज झारापकर का निधन, मराठी सिनेमा में शोक की लहर
5 of 7
इम्तियाज हुसैन-जैकी श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इम्तियाज बताते हैं, “फिल्म ‘शोले’ के बाद ‘परिंदा’ ऐसी दूसरी फिल्म है जिसके डॉयलॉग्स का कैसेट जारी हुआ। इस कैसेट के कवर पर छपा था ‘रिटेन, प्रोड्यूस्ड एंड डायरेक्टेड बाय विधु विनोद चोपड़ा’। ये कैसेट देखकर हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक शक्ति सामंत ने मुझे बुलाया और कहा, ‘ये कैसेट देखने के बाद कौन तुम्हें ‘परिंदा’ का डॉयलॉग राइटर मानेगा। मशहूर निर्देशक बी आर इशारा ने भी इसे लेकर विधु विनोद चोपड़ा को लंबा पत्र लिखा था।”
Gurucharan Singh: गुरुचरण के पिता को हो रही है परेशानी- हम बेटे की सलामती की दुआ मांग रहे हैं, वे लौट आएं..