फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   TMKOC Gurucharan Singh father is worried says we are waiting for him to come back and looking for update

Gurucharan Singh: गुरुचरण के पिता को हो रही है परेशानी- हम बेटे की सलामती की दुआ मांग रहे हैं, वे लौट आएं..

Sun, 05 May 2024 07:11 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 05 May 2024 07:11 PM IST
सार

गुरुचरण सिंह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोड़ चुके थे, लेकिन दर्शक अभी भी उन्हें उनके किरदार के लिए याद करते हैं। गुरुचरण के पिता कहते हैं, 'मेरे जन्मदिन पर हमने साथ में घर पर अच्छा समय बिताया था। हम बाहर नहीं गए थे'। दरअसल अपने पिता के जन्मदिन के अगले दिन से ही गुरुचरण गायब हैं।

विज्ञापन
TMKOC Gurucharan Singh father is worried says we are waiting for him to come back and looking for update
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टेलीविजन का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन वजह शो की स्टोरी नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल शो में 'रोशन सोढ़ी' का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह का की पता नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता लगभग दो सप्ताह से लापता हैं। अब गुरुचरण के परिवार वालों को काफी चिंता होने लगी है। गुरुचरण सिंह के पिता ने अपने बेटे के लिए क्या कुछ कहा आइए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन


कोई सुराग नहीं मिल रहा 
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई वर्षों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। दर्शक इस शो के सभी किरदारों को काफी पसंद करते हैं। शो में 'रोशन सोढ़ी' की भूमिका निभा चुके गुरुचरण सिंह का कोई पता नहीं चल रहा है। पिछले दिनों गुरुचरण के पिता मीडिया से बातें करते हुए बोले, 'हम सब काफी परेशान हैं। हमें अभी तक कोई ठोस सबूत या सुराग पुलिस के तरफ से नहीं मिला है'। 
विज्ञापन


Vikrant Massey: ‘12वीं फेल’ के हीरो ने मंजुम्मल बॉयज पर लगाया पास का ठप्पा, वीडियो साझा कर लोगों से की ये अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसब्री से कर रहे हैं बेटे का इंतजार 
गुरुचरण सिंह के पिता आगे कहते हैं, 'हम उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे सही सलामत घर लौट आएं हम ईश्वर से यही प्रार्थना कर रहे हैं। हमारे परिवार में अब सब काफी परेशान हैं। वे जल्द से जल्द लौट आएं हम यही चाहते हैं'। 

Coolie: लोकेश कनगराज की 'कुली' पर आया बड़ा अपडेट, झूम उठे थलाइवा के फैंस

पिता का किया था जन्मदिन सेलिब्रेट 
गुरुचरण सिंह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोड़ चुके थे, लेकिन दर्शक अभी भी उन्हें उनके किरदार के लिए याद करते हैं। गुरुचरण के पिता कहते हैं, 'मेरे जन्मदिन पर हमने साथ में घर पर अच्छा समय बिताया था। हम बाहर नहीं गए थे'। दरअसल अपने पिता के जन्मदिन के अगले दिन से ही गुरुचरण गायब हैं। खबरों की मानें तो वे दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे और मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें उनकी दोस्त भक्ति सोनी लेने आने वाली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed