विक्की कौशल इन दिनों जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी अगली फिल्म जरा हटके जरा बचके रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ सारा अली खान भी नजर आ रही हैं। बीते दिन इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। हल्की-फुल्की कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने भी खूब पसंद किया है। विक्की कौशल का नाम आज इंडस्ट्री के बड़े फिल्म स्टार में गिना जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि अभिनेता किन परिस्थितियों में पले बढ़े हैं। जरा हटके जरा बचके के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है।
2 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जरा हटके जरा बचके के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर विक्की कौशल अपने पुराने दिनों के याद करके भावुक हो गए। उन्होंने मीडिया की तरफ से पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मेरा जन्म मुंबई के मलाड मालवनी के कॉलोनी में हुआ था। वहां एक 10/10 का कमरा था, कल मेरा जन्मदिन है, लेकिन 35 साल पहले मैं वहां पर रहता था।'
इसे भी पढ़ें- Vicky Kaushal: किसी और के लिए कटरीना को तलाक देंगे विक्की? पत्रकार के सवाल पर फूटा नेटिजन्स का गुस्सा
3 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : social media
विक्की कौशल ने आगे कहा, 'मलाड के उस छोटे से कमरे से मेरी और मेरे पेरेंट्स के सफर की शुरुआत हुई थी। हमें यहां तक पहुंचाने में मेरे पापा का काफी सहयोग रहा है, लेकिन आज भी अक्सर होता है कि पापा मम्मी एक कहानी कई बार सुनाते हैं। तो मम्मी भी हमेशा कहती हैं कि, जब तुम पैदा हुए थे, तो एक गद्दा था, एक आटे का डिब्बा और एक चूल्हा था, तो ज्यादा उड़ो मत।'
4 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
बता दें कि विक्की कौशल आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कईं हिट फिल्में दी हैं। उरी से दर्शकों में देशभक्ति का जोश भरने वाले विक्की ने मेहनत और लगन से आज वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी हर कलाकार तमन्ना रखता है। बहुत ही कम समय में में विक्की कौशल ने हिंदी सिनेमाजगत में अपनी एक्टिंग का ऐसा जलवा दिखाया कि हर कोई उनका फैन हो गया।
5 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
अभिनेता की आने वाली फिल्म जरा हटके जरा बचके है। इस फिल्म में वह सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में विक्की और सारा के बीच प्यार रोमांस लड़ाई और तलाक सबकुछ देखने को मिला है। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरेगी।