कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तारीख जैसे -जैसे नजदीक आ रही है, वैसे -वैसे तैयारियां जोर पकड़ती जा रही है। शादी के लिए राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बारवाड़ा को सजाया जा रहा है। तैयारी के तहत होटल के बाहर कई शामियाना लगाए जा रहे हैं। लेकिन एक चीज जिसके बारे में जानने के लिए सभी काफी उत्साहित है, वह है कटरीना और विक्की के लिए बनाया जा रहा शाही मंडप। जानकारी के मुताबिक यह कपल शादी अपनी शादी से पहले और बाद में होने वाले सभी समारोह के लिए रंग पैलेट का चुनाव सावधानी से कर रहा है, जिसके बाद अब बारी है मंडप की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस मंडप में कटरीना कैफ और विक्की कौशल सात लेंगे, उसे खास तौर पर शाही अंदाज में डिजाइन किया गया है। कथित तौर पर, यह एक आकर्षक मंडप है, जो पूरी तरह से कांच से बना है। साथ ही होटल के बाहर कई शामियाना (तंबू) लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा मुंबई से भी कुछ टेंट खास मंगवाए गए हैं, जिन्हें होटल के अंदर लगाया जाएगा। होटल के बाहर मुख्य सड़क पर वीआईपी गेस्ट की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है।
2 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक शादी में कुल 120 मेहमान शामिल होंगे। इन्हें सुरक्षा कारणों से सीक्रेट कोड भी दिए जाएंगे। मेहमानों को यह कोड मिलने के बाद ही शादी में एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा मेहमान किसी भी परिस्थिति में कोई भी फोटो या वीडियो नहीं ले पाएंगे। साथ ही सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इलाके की सुरक्षा के लिए निजी बाउंसर्स के अलावा पुलिस भी तैनात की जाएगी।
3 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी में आने वाले मेहमान को रणथंभौर नेशनल पार्क और चंबल घड़ियाल सैंक्चुअरी भी घुमाया जाएगा। इनके लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। होटल के अंदर कटरीना कैफ और विक्की कौशल की टीमों ने पूरे आयोजन का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है। शादी की पूरी रस्म इवेंट मैनेजमेंट टीम की देखरेख में होगी। कटरीना कैफ और विक्की कौशल का शादी समारोह 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच होगा।
4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच हाल ही में मशहूर गायिका नेहा कक्कर और उनके पति रोहनप्रीत जोधपूर पहुंचे हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर देखते ही अब इसका कनेक्शन विक्की और कटरीना की शादी से जोड़ा जा रहा है। खबरों को माने तो नेहा और रोहन किसी बड़ी शादी में परफॉर्म करने वाले हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बिग वेडिंग कोई और नहीं बल्कि खुद विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी ही है।
5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी की तैयारियों के बीच इस कपल की वेडिंग थीम सामने आ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, कटरीना और विक्की की मेहंदी की थीम गोल्ड, बेज, आइवरी और व्हाइट होगी। जबकि संगीत की थीम ब्लिंग रखी गई है। साथ ही संगीत में वेडिंग कपल के अलावा बॉलीवुड के कई जाने-माने सेलेब्स भी परफॉर्म करेंगे। वहीं, शादी की बात करें तो इसके लिए पेस्टल शार्बट थीम रखी गई है।