बॉलीवुड के हैंडसम बैचलर वरुण धवन अब बहुत जल्द नताशा दलाल से शादी करके एक से दो हाने वाले हैं। खबर है कि 24 जनवरी को पंजाबी रीति रिवाज से वरुण और नताशा शादी कर लेंगे। ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी और इसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। ये भी बताया जा रहा है कि वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग के 'द मैंशन हाउस' में होगी। तो चलिए आपको बताते हैं इस मैंशन हाउस के बारे में जहां जल्द ही वरुण और नताशा शादी करने वाले हैं।
2 of 5
अलीबाग
- फोटो : The mansion house Instagram
सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे वरुण और नताशा अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में खबर है कि उन्होंने अपने इस खास दिन के लिए अलीबाग के 'द मैंशन हाउस' को चुना है। ये काफी शानदार प्रॉपर्टी है जिसमें करीब 25 कमरे हैं। आलीशान तरीके से जश्न मनाने के लिए ये जगह बहुत ही खास है।
3 of 5
अलीबाग
- फोटो : The mansion house Instagram
बता दें कि सफेद कलर के इस मैंशन में एक खूबसूरत सा स्वीमिंग पूल भी है। Cntravller.in के मुताबिक इस पूरे मैंशन को एक रात के लिए बुक करने के लिए आपको करीब 4 लाख रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि इसमें खाना भी शामिल है। अलीबाग एक बेहतरीन जगह स्थित हैं जहां आराम से कोई भी फंक्शन किया जा सकता है। बता दें कि ये प्रॉपर्टी Sasawane बीच से वॉकिंग डिस्टेंस पर हैं।
4 of 5
अलीबाग
- फोटो : The mansion house Instagram
बीच से यहां पहुंचने के लिए आप बोट राइडिंग भी कर सकते हैँ। सफर करने वालों के लिए इस मैंशन में तीन तरह के रुम उपलब्ध हैं। इस मैंशन में Sky Deck Rooms, Cove Rooms और Palm court Rooms हैं जहां आप आराम फरमा सकते हैं और मौसम का मजा भी ले सकते हैं। इस मैंशन में कई रेस्टोरेंट हैं जिसमें The secret Garden और The poolside Cabana cove शामिल है।यहां सीक्रेट गार्डन में आप नाश्ता कर सकते हैं जहां आपको देसी विदेशी सभी तरह की डिशेज मिलेंगी। वहीं पूल साइड कबाना में आप डिनर कर सकते हैं।
5 of 5
अलीबाग
- फोटो : The mansion house Instagram
इसके अलावा The West Coast Terrace और The Living Room and the Verandah भी दो रेस्टोरेंट हैं जिनमें आप खाना खाने के साथ साथ पूल साइड का भी मजा ले सकते हैं। बता दें कि इसी लग्जरी मैंशन में वरुण और नताशा की शादी की तैयारियां चलने की खबरें आ रही हैं। वरुण और नताशा की शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी देखने को मिल सकते हैं।