बॉलीवुड में इन दिनों खुशियों का मौसम फिर लौट रहा है। जहां हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है तो वहीं अब वरुण धवन के घर भी जल्द ही शहनाईयां बजने वाली हैं। बता दें कि ऐसी खबरें हैं कि वरुण धवन इसी महीने अपनी बेस्ट फ्रेंड और लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने जा रहे हैं। वरुण और नताशा की शादी अलीबाग के एक पांच सितारा होटल में होगी। बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
2 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो वरुण धवन अलीबाग के एक फाइव स्टार होटल की बुकिंग के लिए जा चुके हैं और इसका कुछ एडवांस भुगतान भी वो कर चुके हैं। वहीं खबर है कि वरुण और नताशा की शादी में करीब 200 लोगों को दावत दी जाएगी। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वरुण और नताशा इस महीने किस तरीख को शादी को करेंगे।
3 of 5
Varun Dhawan and Natasha Dalal
गौरतलब है कि करीना कपूर ने अपने रेडियो शो 'व्हाट वुमेन वांट' में नताशा दलाल को वरुण की मंगेतर कहकर बुला दिया। इस रेडियो शो में वरुण धवन अकेले मौजूद थे। ऐसे में ये बात सो साफ हो गई है कि वरुण धवन फैशन डिजाइनर नताशा दलाल से पहले ही सगाई कर चुके हैं। बता दें कि वरुण और नताशा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहें हैं और अक्सर दोनों के शादी की चर्चा होती है।
4 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन ने रेडियो शो में अपने और नताशा की लव स्टोरी के बारे में भी बताया। वरुण ने कहा कि, 'मैं नताशा से जब पहली बार मिला तो वो छठी कक्षा में थीं। हम तब से डेटिंग नहीं कर रहे। हम 11वीं और 12वीं क्लास तक एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। कुछ समय बाद मुझे नताशा काफी अच्छी लगने लगी'। बता दें कि नताशा ने वरुण को पहले कई बार रिजेक्ट किया था और फिर उनके लगातार प्रयास के चलते वो भी उनसे प्यार करने लगीं।
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि वरुण ने अपनी और नताशा की लव स्टोरी को काफी समय तक मीडिया से छिपा कर रखा था। फिर धीरे धीरे नताशा और वरुण साथ नजर आने लगे और वरुण ने साफ कर दिया कि वो नताशा को डेट कर रहे हैं। साल 2018 में जब कई सेलेब्स ने शादी की तो वरुण और नताशा की शादी की खबरें भी जोरों पर थीं। हालांकि उस वक्त वरुण शादी नहीं करना चाहते थे। वहीं साल 2020 में कोरोना के चलते भी दोनों की शादी नहीं हो पाई। अब वरुण नताशा से साल की शुरुआत में ही शादी कर लेंगे। इस खबर को लेकर वरुण के फैंस बेहद उत्साहित हैं और जल्द से जल्द अपने स्टार को दूल्हे के रुप में देखने का इंतजार कर रहे हैं।