अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 02 Apr 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप इन दिनों कोरोना के चलते समझदार नागरिक बन चुके हैं। बिना मतलब घर के बाहर निकलने में यकीन नहीं रखते हैं और इसके बाद भी खुद को चुस्त और तंदुरूस्त बनाए रखना चाहते हैं तो उभरती अदाकारा वाणी कपूर आपकी मदद के लिए हाजिर हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए इस बात की मुहिम शुरू करने जा रही हैं कि एक सेहतमंद व पोषणयुक्त जिंदगी कैसे जी जाए। वाणी अत्यधिक तनाव वाले वातावरण में रहते हुए भी फिट रहने के टिप्स भी बताएंगी।
2 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अगर आपने फिल्म ‘वॉर’ देखी है तो वाणी कपूर की कामुक काया भूले नहीं होंगे। वह मौजूदा दौर की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिनके चाहने वाले युवकों से ज्यादा युवतियों में हैं। वह नित नए फैशन गोल्स बनाती रहती हैं और इन दिनों उनकी छरहरी व मांसल देहयष्टि के चर्चे पूरे फिल्म जगत में हैं।
3 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई या फिर जहां भी वह जाती हैं। वाणी अपने अत्यधिक खूबसूरत शरीर के चलते सदैव लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। वह चाहती हैं कि जिन नियमों का पालन कर उन्होंने ये कमनीय काया पाई है, उसके बारे में वह अपने चाहनेवालों को भी बताया। जानकारी के मुताबिक वाणी अपने डाइट प्लान, जिम के रुटीन और संतुलित जीवनशैली की ट्रिक्स सोशल मीडिया पर बताना शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बारे में बात करने पर वाणी कपूर कहती हैं, ‘‘मैं समग्र सेहतमंद होने में यकीन रखती हूं। ऐसा करने से हमारे विचारों में संतुलन स्थापित होता है। अध्यात्मिक, मानसिक, भावनात्मक व शारीरिक संतुलन ही हमें प्रसन्नचित व आनंदित रखता है। मैं निरंतर सेहतमंद व खुशनुमा जीवन जीना सीखने का प्रयास कर रही हूं। जो कुछ भी मैं सीख रही हूं उसे मैं लोगों के साथ साझा करना चाहती हूं ताकि जो लोग अपने घरों में हैं या दूर दराज बसे हैं, उन तक मैं अपनी ये जानकारी साझा कर सकूं।’’
विज्ञापन
5 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वाणी के पास इन दिनों दमदार फिल्मों की लाइन लगी हुई है। फिल्म ‘बेल बॉटम’ में वाणी कपूर की जोड़ी सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ बनी है। वहीं फिल्म ‘शमशेरा’ में वह सुपरस्टार रनबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में वह अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ काम करती दिखेंगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।