उर्मिला मातोंडकर अपने समय की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक थी। कभी अपने बिंदास और सुपर हॉट अंदाज की वजह से उनके अच्छी खासी तादात में फैंस हुआ करते थे। लेकिन 1995 राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला में ऐसा डांस किया कि आज भी लोगों को रंगीला नाम से उर्मिला मातोंडकर याद आती हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड आमिर खान और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी थे, लेकिन इसके बावजूद उर्मिला इस फिल्म पर छा गईं थी। रंगीला में उर्मिला ने अपने हुस्न का ऐसा जलवा दिखाया कि वह उस समय कि सबसे हॉट एक्ट्रेस बन गई। चलिए आज आपको बताते हैं रंगीला फिल्म से जुड़ा ऐसा किस्सा जिसपर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। दरअसल, फिल्म के गाने 'तनहा तनहा यहां पे जीना' में उर्मिला मातोंडकर को जैकी श्रॉफ की गंजी पहन कर डांस करना पड़ा था।
किस्सा-ए-बॉलीवुड: उर्मिला मातोंडकर ने 'रंगीला' गाने को लेकर किया खुलासा, डांस करते वक्त पहली थी जैकी श्रॉफ की गंजी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 01 Oct 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन