उर्मिला मातोंडकर ने राजनीति में कदम रख दिया है। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। लोकसभा चुनाव में उर्मिला उत्तर मुंबई सीट से चुनाव लड़ेंगी। जैसे ही खबर आई कि उर्मिला राजनीति में आ रही हैं तब से उन्हें ट्रोल करने का सिलसिला चल पड़ा है। सोशल मीडिया पर उर्मिला ने हाल ही में मंदिर जाने की तस्वीर शेयर की। बस फिर क्या था यूजर्स उन्हें भद्दे-भद्दे कमेंट्स करने लगे।
उर्मिला ने शेयर की मंदिर जाने की तस्वीर, यूजर ने कहा- 'धर्म बदलकर अब तो मरियम अख्तर मीर हो गईं'
A post shared by Urmila Matondkar (@urmilamatondkarofficial) on
एक यूजर ने लिखा कि 'सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें हैं कि आपने अपना धर्म बदल लिया है और इस्लाम धर्म ग्रहण कर लिया है। अगर सोशल मीडिया की खबर सही है तो मंदिर की तस्वीर क्यों? जानना चाहता हूं।' जिस पर एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'हां उन्होंने अपना धर्म बदल लिया लेकिन चुनाव के लिए तो मंदिर जाना ही पड़ता है।'

बता दें कि उर्मिला ने साल 2016 में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली थी। उर्मिला ने गुपचुप तरीके से शादी की थी । दिलचस्प बात यह है कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं।