कोरोना वायरस की वजह से बंद हुए सिनेमाघरों के चलते रिलीज ना हो पाने वाली फिल्मों को थोक में खरीद कर अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने वालों की रेस में अब नेटफ्लिक्स भी उतर आया है। इस प्लेटफॉर्म ने अमेजॉन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार से काफी आगे निकलते हुए पूरे 17 बड़ी और छोटी फिल्मों और वेब सीरीजों के शीर्षक खरीदे हैं, जिनको रिलीज करने के लिए तारीखों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।
2 of 5
सिनेमा हॉल
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
पिछले मार्च से ही देश में सिनेमाघरों की बंदी कोरोना महामारी के कारण लगातार जारी है। ऐसे में हिंदी और कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में और वेब सीरीजें बनकर या तो तैयार हो चुकी हैं या फिर थोड़ी बहुत कसर बाकी है। लेकिन, इनकी समस्या यह है कि इन्हें रिलीज होने के लिए सिनेमाघर नसीब नहीं हो रहे हैं।
3 of 5
प्राइम, नेटफ्लिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी परेशानी के चलते इनके निर्माता देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को सीधे अपनी फिल्में में बेच रहे हैं। और इधर प्लेटफॉर्म्स में भी ज्यादा से ज्यादा फिल्में खरीदने की होड़ लगी हुई है। सबसे ज्यादा फिल्मों के शीर्षक खरीदने की बारी इस बार नेटफ्लिक्स की है। इन्होंने हिंदी फिल्मों और वेब सीरीजों के पूरे 17 शीर्षक खरीदे हैं जिनमें 12 फिल्में हैं और पांच वेब सीरीजें हैं।
4 of 5
गुंजन सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
12 फिल्मों में लूडो, टोरबाज, रात अकेली है, डॉली किटी और वह चमकते सितारे, गिन्नी वेड्स सनी, बॉम्बे रोज, गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल, त्रिभंगा, काली खुही, सीरियस मैन, क्लास ऑफ 83 और एके वर्सेस एके हैं। वहीं वेब सीरीजों में मिसमैच्ड, मसाबा मसाबा, बॉम्बे बेगम्स, भाग बिनी भाग और मीरा नायर की चर्चित वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय भी शामिल है।
5 of 5
लक्ष्मी बम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में नेटफ्लिक्स के लिए यह साल बहुत अच्छा नहीं रहा है क्योंकि उनकी बनाई कई वेब सीरीज और फिल्मों को दर्शक जुटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी है। अनुष्का शर्मा की बनाई डिजिटल फिल्म बुलबुल ने नेटफ्लिक्स को अच्छा सहारा देने की कोशिश की है। उधर, डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' और अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' को खरीद कर खुद को अग्रणी साबित करने की कोशिश की है। ऐसे में ये तो साफ है कि कंपटीशन भारी है।