अगर आप सोशल मीडिया के नियमित यूजर हैं तो गायक सिद्धार्थ सलाथिया को जरूर जानते होंगे। सिद्धार्थ यूट्यूब पर काफी मशहूर हैं। उनके द्वारा गाए बॉलीवुड गानों के वर्जन को लोगों ने बहुत पसंद किया। अनलॉक जिंदगी के तहत हमने सिद्धार्थ सलाथिया से खास बातचीत की।
2 of 5
सिद्धार्थ सलाथिया
- फोटो : अमर उजाला
अपने सिंगिंग करियर के प्रति जुनून की वजह से सिद्धार्थ ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'मैं जम्मू के छोटे से गांव से हूं। संगीत की रुचि मुझे स्कूल के दिनों से ही थी। जब मैं जयपुर पढ़ाई के लिए गया तो वहां संगीत के करियर को आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया। 'थ्री इडियट्स' से मैं बहुत प्रेरित हुआ। मुझे लगा कि संगीत पर फोकस करना चाहिए।' हालांकि बाद में सिद्धार्थ ने जम्मू से संगीत में अपना ग्रेजुएशन किया। उन्होंने बकायदा संगीत की ट्रेनिंग ली। साल 2016 में सिद्धार्थ मुंबई पहुंचे।
3 of 5
सिद्धार्थ सलाथिया
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2010 में सिद्धार्थ ने अपना पहला म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर साझा किया। इस तरह वो देश के शुरुआती यूट्यूब गायकों की लिस्ट में शामिल हैं। बॉलीवुड में काम करने के सवाल पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'अभी कुछ दिनों पहले एआर रहमान और सोनू निगम ने खुलासा किया था कि इंडस्ट्री में एक 'म्यूजिक माफिया गैंग' काम करता है। जो सब चीजों को कंट्रोल करता है। इन सब चीजों से समझा जा सकता है कि जब इतने बड़े दिग्गज ये सब कह रहे हैं तो नए लोगों के साथ क्या दिक्कतें होती होंगी। आउटसाइडर्स के लिए बॉलीवुड में बहुत मुश्किले हैं।'
4 of 5
सिद्धार्थ सलाथिया
- फोटो : सोशल मीडिया
नेपोटिज्म के सवाल पर सिद्धार्थ ने कहा कि 'दुनिया में हर जगह नेपोटिज्म और गुटबाजी है। बड़े ग्रुप्स अपने सिंगर्स की लिस्ट बनाकर रखते हैं। वो लोग चाहते हैं कि बस वही काम करें। जिसकी वजह से सिंगर्स जहां भी परफॉर्मेंस करते हैं कंपनियां उस हिसाब से पर्सेंटेज लेती हैं।'
5 of 5
सिद्धार्थ सलाथिया
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूकमर्स के लिए सिद्धार्थ ने कहा कि 'जो भी नए लोग आना चाहते हैं उनसे बस इतना कहना चाहता हूं कि काम करते रहें। आने वाले समय में ऐसा होगा जब स्वतंत्र गायकों को भी उतना ही सुना जाएगा जितना फिल्म गायकों को।' सिद्धार्थ ने बताया कि उनके पसंदीदा गायक मोहम्मद रफी, सोनू निगम, लता मंगेशकर और आशा भोसले हैं जिन्हें वो सुनना पसंद करते हैं।