राही अनिल बर्वे के निर्देशन में बनी फिल्म तुम्बाड को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। फिल्म में सोहम शाह ने मुख्य भूमिका निभाई है। साल 2018 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन इस इस बार फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
Tumbbad Re-Release Box Office Day 1: 'तुम्बाड' ने दिखाया कमाल, पहले दिन 'द बकिंघम मर्डर्स' को छोड़ा पीछे
कमाई के मामले में पहले दिन ही इसने करीना कपूर की द बकिंघम मर्डर्स को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि तुम्बाड ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की है।
Kate Winslet: केट विंसलेट को 'ली' के सेट पर मिली थी बेली रोल छिपाने की सलाह, इनकार कर एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब
तुम्बाड ने अपने पहले रन यानी साल 2018 में कुल 12 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा की कमाई की थी। कम कलेक्शन की वजह से इसे बॉक्स ऑफिस पर असफल घोषित कर दिया गया था, लेकिन ओटीटी ने फिल्म की किस्मत बदल दी और इसे कल्ट का दर्जा हासिल हो गया।
TFFM: दीपा मेहता पहली बार करेंगी 'तस्वीर फिल्म फेस्टिवल एंड मार्केट' का उद्घाटन, जानें कब शुरू होगा कार्यक्रम?
फिल्म के चाहने वालों को जब पता चला कि इसे दोबारा रिलीज किया जा रहा है तो यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो छह साल पहले की तुलना में तुम्बाड ने पहले दिन दोगुने से ज्यादा की कमाई की है। 2018 में इस फिल्म ने 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, इस बार इसने एक करोड़ 50 लाख रुपये बटोर डाले हैं।
Ila Arun: 'महिलाओं के जज्बात समझते थे हेनरिक इबसेन...', 'पीछा करती परछाइयां' को लेकर बोलीं इला अरुण
फिल्म को मिल रहे बेशुमार प्यार से उम्मीद जताई जा रही है कि यह अपने पिछले लाइफटाइम कलेक्शन को आसानी से पीछे छोड़ देगी। तुम्बाड के साथ वीर जारा भी फिर से रिलीज हुई है। हालांकि, शाहरुख खान की इस फिल्म के स्क्रीन सीमित हैं।
Mukesh Ambani: अनंत-राधिका के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, बहू श्लोका भी साथ आईं नजर