चुनाव खत्म हो गया है, नतीजे आ गए हैं। हारने वाले माथा पकड़ कर बैठे हैं और जीती हुई पार्टियां रंग खेलकर जश्न मना रही हैं। अब रंगों की बात आ गई है तो भईया बता दें कि होली आने वाली है और खुमार सबपर चढ़ चुका है। अब होली में गानें न हो तब ये तो वही बात हो गई कि जैसे बिना मावा की गुझिया और बगैर तेल के पापड़। होली की जान रंगों के साथ-साथ भोजपुरी गानों में बसी होती है। जैसे-जैसे होली नजदीक आती जाती है भोजपुरी गाने धड़ाधड़ रिलीज किए जाते हैं। भोजपुरी गानों की बात हो रही तो पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, कल्पना पटवारी, दिनेश लाल निरहुआ जैसे सिंगर्स के होली पर भोजपुरी गाने खूब पसंद किए जाते हैं। इस बार भी होली में कई ऐसे नए-पुराने गाने हैं जो अभी से होली की मस्ती में अपना रंग जमाए हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन से सुपरहिट भोजपुरी गाने हैं...
Bhojpuri Holi Song: होली पर मजा दोगुना कर देंगे ये गाने, अपनी प्लेलिस्ट में अभी से कर लें शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 18 Mar 2022 08:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन