{"_id":"62c7cfed5e20a27b496a2943","slug":"tollywood-producer-gorantla-rajendra-prasad-passes-away-at-age-of-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorantla Rajendra Prasad: मशहूर प्रोड्यूसर गोरंटला राजेंद्र प्रसाद का हुआ निधन, शोक में डूबे साउथ सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gorantla Rajendra Prasad: मशहूर प्रोड्यूसर गोरंटला राजेंद्र प्रसाद का हुआ निधन, शोक में डूबे साउथ सितारे
Fri, 08 Jul 2022 12:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:24 PM IST
सार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर गोरंटला राजेंद्र प्रसाद का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर ने साउथ इंडस्ट्री को एक बार फिर सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन
gorantla rajendra prasad passes away
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर गोरंटला राजेंद्र प्रसाद का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे और लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। लेकिन 7 जुलाई को उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके परिवार के सदस्य के अनुसार, लंबी बीमारी के बाद गोरंटला ने अंतिम सांस ली। गोरंटला राजेंद्र प्रसाद के निधन की खबर से टॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे सदमे में है।
विज्ञापन
गोरंटला राजेंद्र प्रसाद ने अपने करियर की शुरुआत साल 1963 में आई फिल्म 'रामूडू भीमुदु' से की थी। इस फिल्म का निर्माण उन्होंने डी रामानायडू के साथ मिलकर किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने 'माधवी पिक्चर्स' शुरू किया और फिर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उनकी हिट फिल्मों की बात करें तो उन्होंने एएनआर, मंजुला, दोराबाबू, लक्ष्मी समेत कई फिल्में दी हैं।
विज्ञापन
एक दिन पहले गौतम राजू ने हुआ था निधन
गोरंटला राजेंद्र प्रसाद से एक दिन पहले गौतम राजू के निधन की खबर सामने आई थी। वह साउथ सिनेमा के मशहूर एडिटर हैं, जिन्होंने अपने करियर में 1000 से भी ज्यादा फिल्मों को एडिट किया है। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की कई फिल्मों को भी एडिट किया। इतना ही नहीं, उनके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। साउथ इंडस्ट्री ने महज दो दिन में अपने दो शानदार हस्तियों को खोया है, जिस वजह से इस इंडस्ट्री के कलाकार भी शोक में हैं।
विज्ञापन