बॉलीवुड एक्टर
अक्षय कुमार की बेहद सफल फिल्मों में शुमार हो चुकी '
टॉयलेट:एक प्रेमकथा' की कमाई 200 करोड़ के पार हो गई है। ये फिल्म अभी भी इंडियन मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लोग इसे पसंद कर रहे हैं। 'टॉयलेट:एक प्रेमकथा' अबतक 201.44 करोड़ की कमाई पार कर चुकी है। आगे की स्लाइड्स में जानें, किस मोर्चे पर पिछड़ी 'टॉयलेट:एक प्रेमकथा'...
'टॉयलेट:एक प्रेमकथा' की हिंदुस्तान के अंदर कमाई 172 करोड़ तक पहुंच चुकी है। ये कमाई अब भी बढ़ती ही जा रही है। पर ओवरसीज में 'टॉयलेट:एक प्रेमकथा' एनआरआई लोगों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाई, न ही आम विदेशी दर्शकों को। आगे जानें, ओवरसीज की कमाई...
'
टॉयलेट:एक प्रेमकथा' की ओवरसीज मार्केट में कमाई महज 4.6 मिलियन डॉलर यानि 29.44 करोड़ रुपए की ही रही। ये आंकड़ा किसी भी 200 करोड़ी फिल्म के लिए बेहद कम है।
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को प्रोपेगेंडा कहने वाले, जरा सुन लें अक्षय की दो टूक
4 of 5
Toilet - Ek Prem Katha - Hindi
'
टॉयलेट:एक प्रेमकथा' से कहीं बेहतर प्रदर्शन 'रईस' का रहा है। 'रईस' ने 14 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई ओवरसीज मार्केट में की थी। 'रईस' के आगे 'टॉयलेट:एक प्रेमकथा' की ओवरसीज कमाई 4.6 मिलियन डॉलर कहीं नहीं ठहरती।
'
टॉयलेट:एक प्रेमकथा' को देश के अंदर कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। साथ ही ये 200 करोड़ की कमाई के आंकड़े तक पहुंचने वाली 30वीं फिल्म भी बन चुकी है। इसके बावजूद ओवरसीज मार्केट में फिल्म का न चल पाना, मेकर्स के माथे पर बल लाने के लिए काफी है।